सुरक्षा खतरे के बीच बुलेटप्रूफ शेल के पीछे खड़े होकर अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों का किया अभिवादन

Mumbai , 1 नवंबर . Bollywood के महानायक अमिताभ बच्चन ने Sunday को अपने आवास ‘जलसा’ के बाहर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशंसकों का अभिवादन किया. इस बार उनका अंदाज थोड़ा अलग था. वह प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाते नजर आए, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए एक पारदर्शी बुलेटप्रूफ शेल लगाया गया था.

को प्राप्त हुए वीडियो में अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर ऊंचे प्लेटफॉर्म पर बने पारदर्शी बुलेटप्रूफ सुरक्षा कवच के पीछे खड़े होकर प्रशंसकों का अभिवादन करते दिखाई दिए. इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद थे.

अमिताभ के आसपास कई सुरक्षाकर्मी भी तैनात नजर आए. बम धमकी से जुड़े ईमेल की खबरों के बाद Actor की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mumbai Police को 23 अक्टूबर को एक धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली थी. यह ईमेल कथित तौर पर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके के एक स्कूल को भेजा गया था. इसके बाद Police ने मामले की जांच शुरू की थी.

ईमेल में गायक और Actor दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र किया गया था, जिससे उन्हें भी धमकी मिलने की आशंका जताई गई. हालांकि, धमकी सीधे तौर पर दिलजीत को नहीं दी गई थी.

ईमेल में अमिताभ बच्चन के Mumbai स्थित आवास ‘जलसा’ का उल्लेख करते हुए 31 अक्टूबर और 27 नवंबर को कथित हमले किए जाने की तारीखें बताई गई थीं. इसके अलावा, 27 नवंबर को Mumbai के महालक्ष्मी रेसकोर्स में संभावित बम हमले के संदर्भ में दिलजीत दोसांझ का नाम भी शामिल था. ईमेल में कुछ खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे गए थे. ये धमकियां कथित तौर पर खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ बताने वाले एक समूह की ओर से दी गई थीं.

इस बीच, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में social media पर अपनी सेहत को लेकर भी जानकारी साझा की थी. उन्होंने बताया था कि रिकवरी के लिए उन्हें अभी और आराम की जरूरत है. डॉक्टरों ने उन्हें अपनी नियमित ऑनलाइन गतिविधियों से कुछ समय का ब्रेक लेने की सलाह दी है. इसी वजह से वह कुछ समय तक social media पर सक्रिय नहीं रहेंगे.

उन्होंने अपने टम्बलर ब्लॉग पर लिखा, ”अभी और आराम की जरूरत है… खुद को इसके अनुसार ढाल रहा हूं… सोच रहा हूं और हैरान हूं कि मानव शरीर कितना अनोखा है.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी कर रहे हैं.

–

डीएससी