
रांची, 6 सितंबर . Jharkhand Government के मंत्री और Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से राज्य के Political और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे राज्य के Political जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया है.
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सुदिव्य सोनू के निधन को बेहद पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया. उन्होंने कहा कि सोनू उनके लिए भाई जैसे थे और दोनों को कैबिनेट मंत्री के रूप में साथ काम करने का अवसर मिला. अंसारी ने कहा कि इलाज के दौरान उन्होंने बहादुरी से संघर्ष किया, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें बचाया नहीं जा सका. उन्होंने कहा कि सोनू के साथ बिताए अनमोल पल और उनका स्नेहपूर्ण स्वभाव हमेशा यादों में जीवित रहेगा. उनका असामयिक निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति है.
परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने भी अपने साथी मंत्री के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
बिरुआ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम जोहार कहा. पूर्व Chief Minister रघुवर दास ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अत्यंत दुखद बताया. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. जमशेदपुर के BJP MP विद्युत वरण महतो ने भी सुदिव्य सोनू के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की.
उन्होंने कहा कि उनका जाना Jharkhand के Political और सामाजिक जीवन के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार तथा समर्थकों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content