सीमापुरी इमारत हादसा: मरने वालों की संख्या चार हुए, मलबे से मिले मानव अवशेष; डीएनए जांच के आदेश

नई दिल्‍ली, 8 अक्टूबर . पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई है. हादसे में मृतकों की पहचान 21 वर्षीय गुलाफ्शा, 56 वर्षीय हजा बीबी, 33 वर्षीय नूसरा और करीब 3-4 वर्ष के एक बच्चे के रूप में हुई है. हालांकि, बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

दिल्ली Police के अनुसार, राहत और बचाव अभियान के दौरान मलबे से शरीर के कुछ हिस्से और अन्य मानव अवशेष भी बरामद हुए हैं. इनकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है और डीएनए जांच के जरिए उनकी पहचान सुनिश्चित की जाएगी.

घटना के संबंध में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत सीमापुरी थाने में 8 अक्टूबर को First Information Report दर्ज कर ली गई है. Police मामले की जांच कर रही है और इमारत गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, मौके पर चलाया गया बचाव अभियान अब पूरा हो चुका है. वहीं, मलबे से मिले अवशेषों की फोरेंसिक जांच और अन्य पहलुओं की पड़ताल जारी है.

दरअसल, दिल्ली के सीमापुरी इलाके में Wednesday को पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना सामने आई थी. से ​​बात करते हुए शाहदरा के डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया था , “अब तक सात लोगों को बचाया जा चुका है.”

इससे पहले, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने पत्रकारों को बताया, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत दोपहर 3 से 3:15 बजे के बीच गिरी. हमें 3:25 बजे कॉल मिली, जिसमें लोकेशन और वीडियो की जानकारी भी थी.”

अजय कुमार डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) के प्रभारी भी हैं. उन्होंने बताया, “घटना की जानकारी तुरंत डीडीएमए और एनडीआरएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई और उन्हें मौके पर बुलाया गया.”

–

एएसएच/डीकेपी