सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने Tuesday को अपने कैंप ऑफिस पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कथित रेड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और अब Enforcement Directorate (ईडी) तथा सीबीआई का इस्तेमाल पंजाब Government और उन्हें बदनाम करने के लिए किया जाएगा.

Chief Minister भगवंत मान ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा पंजाब में उन्हें और उनकी Government को निशाना बनाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने लिखा, “भाजपा ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. सीबीआई ने मेरे कैंप ऑफिस पर रेड मारी.”

मान ने आरोप लगाया कि आने वाले समय में पंजाब में ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि पंजाब Government और उन्हें बदनाम किया जा सके. उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों से मिल रहे प्यार को देखकर भाजपा घबरा गई है.

Chief Minister का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पंजाब Government ने पंजाब एवं Haryana हाईकोर्ट के उस आदेश को Supreme Court में चुनौती दी है, जिसमें Chief Minister भगवंत मान के ओएसडी राजवीर घुमन और अन्य से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया गया है.

Supreme Court की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पंजाब के गृह विभाग के जरिए राज्य Government ने विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की है. यह याचिका डायरी नंबर 62464/2026 के तहत दर्ज की गई है और फिलहाल लंबित है.

पंजाब एवं Haryana हाईकोर्ट ने एक दिन पहले ईडी की ओर से पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को भेजे गए तीन पत्रों से जुड़े मामले को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट ने सीबीआई को मामले में केस दर्ज करने और दो महीने के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया था.

ईडी ने अपने पत्रों में आरोप लगाया था कि Chief Minister के ओएसडी राजवीर घुमन और उनके सहयोगी नितिन गोहल तथा बीर देविंदर प्रशासनिक तबादलों और पोस्टिंग के साथ-साथ सरकारी टेंडरों में कथित तौर पर हस्तक्षेप कर रहे थे. एजेंसी ने इस मामले में First Information Report दर्ज करने की मांग की थी.

ईडी की ओर से भेजे गए पत्रों के आधार पर पंजाब Police द्वारा मामला दर्ज नहीं किए जाने के बाद अधिवक्ता निखिल सराफ ने पंजाब एवं Haryana हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी. याचिका में आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच तथा कथित मनी ट्रेल की भी जांच की मांग की गई थी.

हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच के दौरान पंजाब Government और Police से पूरा सहयोग लेने का निर्देश दिया है. साथ ही राज्य Government और Police को जांच एजेंसी को सभी जरूरी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है.

इस बीच, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए मान Government पर निशाना साधा था. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति का दावा करने वाली Government के सामने अब उसकी वास्तविकता उजागर हो गई है.

ढिल्लों ने Chief Minister भगवंत मान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा था कि Government ने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि ईडी के तीन पत्रों के बावजूद पंजाब Police ने First Information Report क्यों दर्ज नहीं की.

उन्होंने सीबीआई से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की उम्मीद जताते हुए पंजाब Government और Police से जांच में पूरा सहयोग करने की मांग की थी.

–

डीएससी