सीबीआई रेड को लेकर ‘आप’ का भाजपा पर निशाना, बरिंदर गोयल बोले- पंजाब के लोग डरने वाले नहीं

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर . पंजाब में Chief Minister भगवंत मान से जुड़े कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी को लेकर पंजाब Government और भाजपा के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है. पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जहां भी चुनाव होने वाले होते हैं, वहां भाजपा चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर Political माहौल तैयार करने की कोशिश करती है.

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि भाजपा पंजाब में अपना पुराना इतिहास दोहरा रही है. चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों और सीबीआई को भेजने का उद्देश्य Political रूप से जमीन तैयार करना होता है. पंजाब में भाजपा की स्थिति ऐसी है कि उसे न तो पर्याप्त उम्मीदवार मिल रहे हैं और न ही जनता का समर्थन हासिल हो रहा है. पंजाब के लोग भाजपा के काम और नीतियों को अच्छी तरह जानते हैं. भाजपा ने पंजाब, पंजाब के लोगों और किसानों के हितों के खिलाफ काम किया है. इन्हीं वजहों से पंजाब की जनता भाजपा की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है.

उन्होंने Chief Minister भगवंत मान के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 95 विधायक Chief Minister के साथ खड़े हैं. ऐसे में Chief Minister के कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि इस कार्रवाई के जरिए लोगों को क्या संदेश देने की कोशिश की जा रही है. गोयल ने कहा कि पंजाब के लोग डरने वाले नहीं हैं और न ही वे इस तरह की कार्रवाई से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में आने वाले हैं. पंजाब की जनता हर Political घटनाक्रम को समझ रही है और इसका जवाब चुनाव में देगी.

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने बंगाल और बिहार में चुनावों के दौरान वोटों को लेकर उठे मुद्दों का जिक्र करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने लोकतंत्र से जुड़े मामलों में उचित भूमिका नहीं निभाई. दुनिया में India की पहचान एक लोकतांत्रिक देश के रूप में रही है, लेकिन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली ने देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है. अगर चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है तो पंजाब के Chief Minister से जुड़े कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई क्यों की जा रही है. इस पूरे मामले का जवाब पंजाब की जनता चुनाव के दौरान देगी.

कैबिनेट मंत्री ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसे राजनीति करनी है तो Political तरीके से करे और जनता के बीच जाकर अपने काम का हिसाब दे. भाजपा पहले भी केंद्र और पंजाब में Governmentों का हिस्सा रही है, इसलिए उसे जनता को बताना चाहिए कि उसने अपने कार्यकाल में क्या किया और आगे सत्ता में आने पर क्या करने की योजना है. भाजपा के पास बताने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है. पंजाब Government और Chief Minister भगवंत मान के नेतृत्व में किए गए कार्यों के सामने विपक्ष बौखलाहट में इस तरह की कार्रवाई और बयानबाजी कर रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि Chief Minister भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब Government ने ऐसे काम किए हैं, जिन्हें पिछले 50 वर्षों में कोई Government नहीं कर सकी. मौजूदा घटनाक्रम इसी Political बौखलाहट का परिणाम है.

–