सीबीआई ने सीएम मान के ओएसडी के घर चिपकाया दूसरा नोटिस, बिक्रम सिंह मजीठिया ने साधा निशाना

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन के मामले में नया मोड़ आ गया है. सीबीआई ने घड़ाचों स्थित उनके घर पर दूसरा नोटिस चिपकाया है. इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने social media पर पोस्ट कर Government पर निशाना साधा है.

बिक्रम सिंह मजीठिया ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सीबीआई ने गुरु दोखी के ओएसडी राजबीर घुमन के घड़ाचों वाले घर पर दूसरा नोटिस चिपकाया है. नोटिस दीवार पर लगा है लेकिन ओएसडी फरार है. सीएम भगवंत मान के करीबी सहयोगी पर अरबों रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है और वह फरार है. अगर वह वास्तव में ईमानदारी में पक्का विश्वास रखता है, तो वह सीबीआई मुख्यालय में पेश क्यों नहीं होता? अगर उसने कुछ नहीं छिपाया है तो वह किस बात से डर रहा है.”

बता दें कि सीबीआई ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन के परिसर में एक समन चिपकाया है. यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जिसमें आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग को प्रभावित करने के लिए रिश्वत लेने सहित अन्य मामलों के आरोप हैं.

सीबीआई ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि वह आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग में हेरफेर, विभागीय कार्यवाही, नीति निर्माण, प्रशासनिक मंजूरी, टेंडर शर्तों और लाइसेंसिंग मामलों में वित्तीय लाभ के बदले भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है.

जांच में जमीन के उपयोग में बदलाव, संपत्ति विवादों और राजस्व व भूमि से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताएं भी शामिल हैं. एजेंसी ने आगे आरोप लगाया कि लोक सेवकों ने सरकारी आदेशों और नीतियों के मसौदे को आधिकारिक रूप से जारी होने से पहले ही निजी व्यक्तियों के साथ साझा किया.

–

पीएम