
चंडीगढ़, 7 अक्टूबर . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने Wednesday को 12 घंटे तक चली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि सीबीआई की टीमें व्यापक तलाशी के बावजूद कुछ भी बरामद नहीं कर सकीं और खाली हाथ लौट गईं.
Chief Minister ने कहा कि यह नतीजा राज्य Government की ईमानदारी का प्रमाण है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनावों से पहले एक निर्वाचित Chief Minister को डराने और उसकी छवि खराब करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है.
उन्होंने कहा कि न तो वह और न ही पंजाब Government इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली है. उन्होंने कहा कि वे पंजाब की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं, पैसा कमाने के लिए नहीं.
संगरूर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए Chief Minister मान ने कहा कि वे ऐसी रणनीतियों से भयभीत नहीं होंगे.
उन्होंने कहा, “हम कहीं नहीं जाने वाले हैं. हम केंद्रीय एजेंसियों का सामना करेंगे और हर सवाल का जवाब देंगे. भाजपा को समझ लेना चाहिए कि पंजाबी लोग धमकियों या दबाव की राजनीति से डरने वाले नहीं हैं.”
Chief Minister ने कहा कि सीबीआई छापेमारी का समय बेहद महत्वपूर्ण है और इससे साफ संकेत मिलता है कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है.
उन्होंने कहा, “जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, उन राज्यों में एक जैसा पैटर्न देखने को मिलता है जहां भाजपा को Political चुनौती मिलती है. दिल्ली में चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया. छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, Haryana और अन्य राज्यों में भी चुनाव आते ही केंद्रीय एजेंसियां अचानक सक्रिय हो जाती हैं.”
Chief Minister ने कहा कि पंजाब इस तरह की डराने वाली राजनीति के जाल में नहीं फंसेगा.
उन्होंने कहा, “पंजाब में छापेमारी करने आई टीमें पहले ही खाली हाथ लौट चुकी हैं. वे एक उद्देश्य लेकर आई थीं, लेकिन उन्हें क्या मिला? कुछ भी नहीं. वे खाली हाथ वापस चली गईं.”
सीएम मान ने कहा कि जब कोई गलत काम नहीं हुआ हो, तब इस तरह की छापेमारी केवल डर का माहौल बनाने और लोगों की छवि खराब करने का प्रयास भर रह जाती है.
Chief Minister ने कहा कि यह कोशिश केवल उन्हें Political रूप से निशाना बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवार और पंजाब Government द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी बदनाम करने के उद्देश्य से की जा रही है.
उन्होंने कहा, “यह मुझे, मेरे परिवार और हमारी (आप) Government के कामकाज को बदनाम करने की कोशिश है, लेकिन इस तरह की साजिशें हमें पंजाब के लोगों की सेवा करने से नहीं रोक सकतीं. भाजपा हमें परेशान करने के लिए निरर्थक और हताश प्रयास कर रही है.”
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content