सीबीआई का एक्शन, रिश्वत के मामले में प्लांट क्वारंटाइन स्टेशन के सहायक निदेशक समेत 2 गिरफ्तार

अमरावती, 7 नवंबर . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विशाखापत्तनम के प्लांट क्वारंटाइन स्टेशन के सहायक निदेशक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया.

सीबीआई ने की गई कार्रवाई को लेकर जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि सीबीआई ने रिश्वत के एक मामले में विशाखापत्तनम स्थित प्लांट क्वारंटाइन स्टेशन (पीक्यूएस) के एक सहायक निदेशक और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

एजेंसी ने बताया कि सीबीआई ने Friday को विशाखापत्तनम के प्लांट क्वारंटाइन स्टेशन (पीक्यूएस) के दो अधिकारियों, जिनमें उक्त सहायक निदेशक भी शामिल हैं और तीन निजी व्यक्तियों एवं कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इन पर अनुचित लाभ की मांग करने और उसे स्वीकार करने का आरोप है.

आरोप है कि पीक्यूएस के सहायक निदेशक ने एक निजी फर्म के कंटेनरों को क्लियर करने के लिए 1,00,000 रुपए की मांग की थी. मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई ने Friday को एक जाल बिछाया और सहायक निदेशक को एक निजी व्यक्ति से 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

रिश्वत की यह रकम उनके पास से बरामद की गई. सहायक निदेशक और उस निजी व्यक्ति दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अतिरिक्त, एजेंसी द्वारा विशाखापत्तनम, फरीदाबाद और कर्नाटक के कोलार जिले के थिमानापल्ली गांव में आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ली गई.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को Saturday को विशाखापत्तनम की संबंधित अदालत में पेश किया जा रहा है. वहीं, सीबीआई की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच जारी है.

एक अन्य रिश्वत के मामले में सीबीआई ने Friday को वेस्ट सेंट्रल रेलवे, कटनी (Madhya Pradesh) के न्यू कटनी जंक्शन पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर को गिरफ्तार किया.

सीबीआई ने Thursday को आरोपी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था, जिस पर आरोप है कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने शिकायतकर्ता से 30 मजदूरों को काम से न हटाने के बदले में प्रति मजदूर 1,500 रुपए के हिसाब से कुल 45,000 रुपए की अवैध मांग की थी.

इसको लेकर सीबीआई ने जाल बिछाया और कटनी (Madhya Pradesh) में आरोपी सीनियर सेक्शन इंजीनियर को शिकायतकर्ता से 45,000 रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया. मामले से जुड़े अहम दस्तावेज और अन्य सबूत बरामद करने के लिए आरोपी के घर और कार्यालय की तलाशी ली गई.

आरोपी सीनियर सेक्शन इंजीनियर को Friday को गिरफ्तार किया गया और जबलपुर की संबंधित अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, एजेंसी की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच जारी है.

–

डीके/डीकेपी