सीनेट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए ट्रंप ने झोंकी ताकत, बोले- ‘हमें जीतना ही होगा’

वाशिंगटन, 2 नवंबर . अमेरिका में Tuesday को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले President डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में प्रचार का आखिरी बड़ा दांव खेलते हुए सीनेट पर नियंत्रण बरकरार रखने की अपील की. आयोवा और कंसास में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने साफ कहा, ”हमें सीनेट जीतनी ही होगी.”

Sunday को आयोवा के डब्यूक पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप के साथ प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन और गृह मंत्री डग बर्गम भी मौजूद थे.

ट्रंप ने कहा, “रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट में अपनी पकड़ बनाए रखनी होगी.” उन्होंने मुस्लिम ब्रदरहुड का जिक्र करते हुए कहा, “पार्टी में एक, दो या तीन वोट रखने वाले लोग भी अपना प्रभाव जमाने लगते हैं और पार्टी को अपने हिसाब से चलने के लिए मजबूर करते हैं.”

ट्रंप ने कहा कि वह आयोवा में सीनेट उम्मीदवार एश्ले हिन्सन और कंसास में रोजर मार्शल के समर्थन में पहुंचे हैं. उन्होंने दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा, “हमें भरोसा है कि दोनों चुनाव जीतेंगे.”

इससे पहले ट्रंप ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं आयोवा के बाद कंसास जाऊंगा और यह मेरे चुनाव प्रचार का आखिरी पड़ाव होगा.” उन्होंने आयोवा में सीनेट उम्मीदवार एश्ले हिन्सन और गवर्नर पद के उम्मीदवार जैक लाह्न तथा कंसास में रोजर मार्शल और टाइ मास्टरसन के समर्थन की बात कही.

इस बीच मिशिगन की सीनेट सीट को लेकर भी Political हलचल तेज हो गई है. ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कांग्रेस सदस्य हेली स्टीवंस की ओर से रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स का समर्थन किए जाने का स्वागत किया. रोजर्स का मुकाबला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद से है.

ट्रंप ने स्टीवंस के इस कदम को समझदारी भरा फैसला बताया. उन्होंने कहा, “किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन यह सही कदम है” क्योंकि उनके मुताबिक अल-सईद देश को नुकसान पहुंचाएंगे. ट्रंप ने कहा, “स्टीवंस को फोन कर धन्यवाद देना चाहूंगा.” उनसे पूछा गया कि क्या वह चाहेंगे कि स्टीवंस रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हों, तो उन्होंने कहा कि उनका स्वागत होगा.

स्पीकर माइक जॉनसन ने भी स्टीवंस के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह चुनाव विवेकपूर्ण सोच और अतिवादी विचारों के बीच मुकाबला है. उन्होंने दावा किया, “स्टीवंस और उनके मंगेतर को काफी धमकियां मिल रही हैं. स्टीवंस खतरे में हो सकती हैं और उन्होंने यह कदम उठाकर साहस दिखाया है.”

ट्रंप ने अपने मध्यावधि चुनाव प्रचार को अभूतपूर्व बताते हुए कहा, ” रैलियों में भारी भीड़ उमड़ रही है और किसी भी जगह सीटें खाली नहीं रही हैं.”

चुनावी प्रचार के अलावा ट्रंप ने इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया. उन्होंने इसे “बहुत अच्छी बातचीत” बताया. हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से बातचीत का आधिकारिक ब्योरा जारी नहीं किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच युद्ध से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

समाचार वेबसाइट एक्सियोस की Sunday की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू Tuesday के मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर तत्काल हमले के लिए ट्रंप पर दबाव बना रहे हैं. वहीं ट्रंप फिलहाल ईरान के साथ बातचीत को आगे बढ़ने देने के पक्ष में हैं. रिपोर्ट में एक इजरायली सूत्र ने Saturday की बातचीत को सख्त, जबकि अमेरिकी सूत्र ने इसे सीधी बातचीत बताया. हालांकि, व्हाइट हाउस और इजरायली Prime Minister कार्यालय ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया.

कनाडा के साथ व्यापारिक बातचीत पर ट्रंप ने कहा,” दोनों देशों के बीच एक ऐसे समझौते की रूपरेखा है, जो अमेरिकी किसानों और अमेरिका के लिए अच्छा होगा तथा कनाडा के लिए भी ठीक रहेगा.” उन्होंने बताया कि इस संबंध में कनाडा के Prime Minister मार्क कार्नी से उनकी बातचीत हुई है.

ट्रंप ने स्ट्रोक से जूझ रहे डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह उचित समय पर उनसे संपर्क करेंगे.

मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के सामने सीनेट में अपना नियंत्रण बनाए रखने की चुनौती है. ट्रंप ने Sunday को कंसास में प्रचार के साथ अपने चुनावी अभियान का समापन किया.

–

केआर/