सीधी में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने की समीक्षा बैठक, बारिश से हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराने के निर्देश

सीधी, 12 सितंबर . Madhya Pradesh के सीधी जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में लगातार हुई भारी बारिश से उत्पन्न हालात, विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए की जा रही कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई.

Madhya Pradesh Government में मंत्री दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से हुए नुकसान का जमीनी स्तर पर सर्वे कराकर प्रभावित लोगों को चिन्हित किया जाए और पात्र हितग्राहियों को शासन के प्रावधानों के अनुसार तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए.

प्रभारी मंत्री ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं. वहीं पुल-पुलिया को भी नुकसान पहुंचा है और कई मकान प्रभावित हुए हैं. बारिश से जुड़ी घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी भी सामने आई है. ऐसे में Government की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचाना है.

बैठक में सड़क, पुल-पुलिया, मकानों और अन्य अधोसंरचना को हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही मरम्मत कार्य की प्रगति पर भी चर्चा हुई. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां सड़क, पुल और पुलिया क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहां मरम्मत कार्य प्राथमिकता से कराया जाए, ताकि बारिश के कारण बाधित हुआ आवागमन जल्द बहाल हो सके.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए Government और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं. राहत और पुनर्निर्माण के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जहां उपलब्ध बजट कम पड़ेगा, वहां Government की ओर से अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की जाएगी. प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में धन की कमी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा.

समीक्षा बैठक से पहले प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कलेक्ट्रेट भवन में रेनोवेशन के बाद तैयार किए गए नवनिर्मित मीटिंग हॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके बाद इसी नए हॉल में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. मंत्री ने हॉल की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया.

उन्होंने कहा कि रेनोवेशन के बाद मीटिंग हॉल पहले की तुलना में काफी बेहतर और सुविधाजनक नजर आ रहा है. नए हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक करने का अनुभव सकारात्मक रहा. उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सुविधाजनक इंफ्रास्ट्रक्चर भी जरूरी है.

बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन, प्रभावित परिवारों को राहत और क्षतिग्रस्त अधोसंरचना की मरम्मत इन तीनों मोर्चों पर तेजी से काम किया जाए.

एएस