
सीतापुर, 14 नवंबर . सीतापुर में नैपालापुर Police चौकी से चंद कदमों की दूरी पर Friday रात एक युवक पर फायरिंग कर दी गई. हमलावरों ने उस पर चार राउंड गोलियां चलाईं. जिसमें युवक के पीठ में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
जानकारी के अनुसार पक्काबाग निवासी अब्दुल मोईन अपने भाई के साथ कार से नेपालापुर स्थित नमरा हॉस्पिटल में दवा लेने पहुंचा था. इसी दौरान Police चौकी से कुछ दूरी पर सद्दाम पुत्र लल्लन, निवासी खैराबाद, अपने एक अन्य साथी के साथ वहां आ गया.
आरोप है कि दोनों ने मोईन को घेर लिया और लड़ाई करते हुए उस पर गोलियां चला दीं. अचानक हुई फायरिंग से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. चार राउंड गोलियां चलने के दौरान एक गोली मोईन की पीठ में जा लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा.
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद Lucknow रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने पर Police अधिकारी भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
अपर Police अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हम लोगों को गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलने पर Police अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. घायल के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर सद्दाम समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले भी इन लोगों के बीच विवाद की बात सामने आई थी.
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए Police टीम का गठन किया गया है, जो सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द मामले की रिपोर्ट देगी. परिजनों और घायल युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घायल युवक का Lucknow में इलाज जारी है. स्वस्थ होने पर उससे भी पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले की सही जानकारी मिल सके.
–
एएस
Skip to content