सीडीएस जनरल राजासुब्रमणि ने केन्या वायुसेना प्रमुख से की चर्चा

New Delhi, 08 सितंबर . India के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने केन्या वायुसेना के कमांडर मेजर जनरल बर्नार्ड वालियाउला से मुलाकात की है. इस दौरान द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर व्यापक चर्चा की गई. मेजर जनरल बर्नार्ड India की आधिकारिक यात्रा पर हैं. Tuesday को दोनों सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में India और केन्या के बीच लगातार मजबूत हो रही रक्षा साझेदारी को लेकर संतोष व्यक्त किया गया.

दोनों पक्षों ने माना कि साझा रणनीतिक हित और क्षेत्रीय सुरक्षा तथा स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता दोनों देशों के रक्षा संबंधों को नई मजबूती प्रदान कर रही है. बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों ने सैन्य सहयोग को और व्यापक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया. विशेष रूप से दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, आपसी संचालन क्षमता और संयुक्त अभियान क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया.

दोनों पक्षों ने माना कि बदलते सुरक्षा वातावरण में सैन्य बलों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी संचालन क्षमता बेहद महत्वपूर्ण है. इसके लिए प्रशिक्षण, अनुभवों के आदान-प्रदान और संयुक्त गतिविधियों के माध्यम से सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई.

बातचीत में क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को लेकर India और केन्या की साझा प्रतिबद्धता भी सामने आई. हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक स्थिति को देखते हुए समुद्री सुरक्षा समेत व्यापक क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग को महत्वपूर्ण माना जाता है.

वहीं, भारतीय तटरक्षक बल ने एक बचाव मिशन के तहत झुलसने से घायल हुए एक फिलीपीन नागरिक नाविक को बचाया है. नाविक डेनमार्क के झंडे वाले मालवाहक जहाज कॉर्नेलिया मार्स्क पर सवार था. यह घटना कोच्चि से करीब 87 समुद्री मील दूर समुद्र में हुई.

घायल नाविक की स्थिति को देखते हुए जहाज ने तत्काल सहायता के लिए भारतीय तटरक्षक बल से संपर्क किया. जहाज से सहायता का अनुरोध मिलने के बाद समुद्री बचाव उपकेंद्र, कोच्चि ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चिकित्सकीय निकासी अभियान की योजना बनाई.

आपात स्थिति को देखते हुए तटरक्षक बल ने हवाई माध्यम से घायल नाविक को जहाज से निकालने का निर्णय लिया. तटरक्षक हेलीकॉप्टर ने समुद्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जहाज के पास पहुंचकर विंचिंग अभियान के जरिए घायल नाविक को जहाज से बाहर निकाला.

जीसीबी/एमएस