सीटीआई ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बृजेश गोयल बोले- ऐसे ही करते रहें व्यापारियों का मार्गदर्शन

New Delhi, 22 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi की सोना खरीदने को लेकर की गई अपील का असर अब बाजार में साफ दिखाई दे रहा है. सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है. इसे लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनका आभार व्यक्त किया है.

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि कुछ महीने पहले Prime Minister ने देशवासियों से अपील की थी कि गैर-जरूरी सोना न खरीदें. उन्होंने कहा था कि घर में ब्याह-शादी जैसा कोई जरूरी काम हो, तभी सोना खरीदें वरना खरीदारी से बचें.

बृजेश गोयल ने कहा कि उस समय Prime Minister की इस अपील का काफी विरोध हुआ था. लोगों ने सवाल उठाया था कि देश के Prime Minister इस तरह का बयान क्यों दे रहे हैं. ज्वैलरी इंडस्ट्री में भी काफी घबराहट फैल गई थी. व्यापारियों को लग रहा था कि इस बयान से बाजार पर नकारात्मक असर पड़ेगा लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. social media ग्रुप्स और व्हाट्सएप ग्रुप्स में हजारों लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. लोग Prime Minister का धन्यवाद कर रहे हैं. व्यापारियों और निवेशकों का कहना है कि Prime Minister की अपील ने उन्हें बड़े नुकसान से बचा लिया.

बृजेश गोयल ने बताया कि जब Prime Minister ने अपील की थी, उस समय सोने का भाव एक करोड़ नब्बे लाख रुपये प्रति किलो था. आज सोने का भाव घटकर एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये प्रति किलो रह गया है. यानी एक किलो सोने पर करीब पैंसठ लाख रुपये की गिरावट आई है.

उन्होंने कहा कि ज्वैलर्स को सीजन को देखते हुए महीनों पहले स्टॉक रखना पड़ता है. अगर उस समय उन्होंने एक करोड़ नब्बे लाख रुपये के भाव पर सोना खरीद लिया होता, तो एक किलो सोने पर पैंसठ लाख रुपये की चपत लग जाती.

बृजेश गोयल ने कहा कि अगर Prime Minister की अपील नहीं मानी जाती, तो हजारों व्यापारी कर्ज में डूब जाते. कई व्यापारी तबाह और कंगाल हो जाते. उनकी पूरी पूंजी डूब सकती थी. आज व्यापारी इस बात को समझ रहे हैं कि उस समय पर दिया गया मार्गदर्शन कितना जरूरी था.

उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशक और ट्रेडर भी खुश हैं. जो लोग सोने में ऑनलाइन और ऑफलाइन निवेश करते हैं, उनका भी मानना है कि अगर उस समय बेतहाशा बढ़ते दामों पर उन्होंने सोना खरीद लिया होता, तो आज उन्हें लाखों रुपये का नुकसान होता. Prime Minister की अपील ने उन्हें भी नुकसान से बचाया. इसीलिए सीटीआई ने Prime Minister को पत्र लिखकर उनका धन्यवाद किया है.

बृजेश गोयल ने कहा कि सीटीआई अनुरोध करता है कि Prime Minister इसी तरह देश का, व्यापारियों का और आम लोगों का मार्गदर्शन करते रहें.

–

पीआईएम/पीएम