
Mumbai , 3 अक्टूबर . शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने Gujarat में यूसीसी बिल को President की मंजूरी मिलने का स्वागत करते हुए पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की वकालत की. इसके साथ ही शिवाजी पार्क में प्रतिबंध के बावजूद हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को कानून का उल्लंघन बताते हुए आयोजकों और भीड़ पर केस दर्ज करने की मांग की है.
शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा, “India का राष्ट्र धर्म हिंदू धर्म है. यह आज से नहीं, बल्कि 5,000 साल से है. धर्म की यह परंपरा चली आ रही है और इसी धर्म की परंपरा से हमारा देश और संस्कृति बने हैं. जब-जब हमारा धर्म कमजोर हुआ, जब-जब हिंदू कमजोर हुए, India को लूटा गया, India को तोड़ा गया और India को तबाह और बर्बाद किया गया. इसलिए अगर पूरे India को सुरक्षित रखना है, अगर देश को संकट से मुक्त रखना है और अगर India के सभी नागरिकों को सुरक्षित रखना है तो यह बहुत जरूरी है कि हमारा धर्म भी पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहे और इसकी सुरक्षा के साथ कोई छेड़छाड़ न हो.”
Gujarat के यूसीसी बिल को President की मंजूरी मिलने पर शिवसेना के प्रवक्ता ने कहा कि India में एक यूनिफॉर्म सिविल कोड होना चाहिए. आप किसी भी धर्म के हों, आपकी शादी, तलाक, विरासत में प्रॉपर्टी मिलना यानी विरासत का मामला और गोद लेने का विषय बच्चे को गोद लेने की प्रथा. इन चार या पांच विषयों पर एक जैसा कानून होना चाहिए और इसी वजह से यूसीसी बनाया जा रहा है. Gujarat असेंबली से पास हुए यूसीसी को President की मंजूरी मिल गई है. इसका मतलब है कि अब Gujarat में एक यूनिफॉर्म सिविल कोड शामिल हो गया है.
सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि Mumbai Police ने शिवाजी पार्क में किसी भी प्रकार की सभा, मीटिंग या विरोध प्रदर्शन करने से मना किया था. कॉकरोच जनता पार्टी को शिवाजी पार्क में किसी भी प्रकार की सभा करने से मना किया गया था, बावजूद इसके उन्होंने कानून का उल्लंघन करते हुए अपने कई फॉलोअर्स को बुलाया और बहुत सारे लोग वहां जमा हुए.
उन्होंने कहा कि इस आधार पर सबसे पहला केस तो कॉकरोच जनता पार्टी के जो मुख्य चार-पांच नेता हैं, उनके ऊपर बनता है, क्योंकि उन्होंने कानून तोड़ने के लिए सबको उकसाया. इसके अलावा जो लोग भी आए थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.
संजय निरुपम ने कहा कि वहां पर आप महज एक संवैधानिक प्रावधान के आधार पर अपनी बात कहने के लिए जमा नहीं हो सकते. Government ने, Police ने आजाद मैदान का क्षेत्र इस प्रकार के विरोध प्रदर्शनों के लिए मुकर्रर कर रखा है. यदि किसी को विरोध प्रदर्शन करना है तो निश्चित तौर पर आजाद मैदान में परमिशन मांगे, Police उनको परमिशन देगी. Mumbai में कहीं भी वहां के स्थानीय लोगों को डिस्टर्ब करने के लिए यह सब नहीं होना चाहिए. India में समान नागरिक संहिता होनी चाहिए.
–
Skip to content