
New Delhi, 10 अक्टूबर . एसआईआर और दिल्ली में सीजेआई प्रोटेस्ट को लेकर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र Government पर सीधा निशाना साधते हुए आयोग की निष्पक्षता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. बंगाल से लेकर Maharashtra और Odisha तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों ने एक सुर में वोट चोरी, उपचुनाव में धांधली और संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. साथ ही Maharashtra के किसानों के लिए एक लाख प्रति हेक्टेयर मुआवजे की मांग को लेकर Government को घेरा है.
दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट पर कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट शुभंकर Government ने कहा, “यह अराजकता है. अगर कोई अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे अरेस्ट कर लेते हैं. यह कैसा तरीका है, क्योंकि कोई गलत आवाज नहीं उठा रहा है?”
उन्होंने कहा कि इसके पीछे एक कहानी है. जब चुनाव आयोग और केंद्र Government के बीच सांठगांठ से पूरे देश में वोट चोरी हो रही थी, तो राहुल गांधी ने उस वोट चोरी को लेकर एक ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उस समय देश के आधे लोग राहुल गांधी का समर्थन कर रहे थे, जबकि बाकी आधे लोग सोच रहे थे कि वह क्या कह रहे हैं, लेकिन आज देश की पूरी जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है.
उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर Government ने कहा, “मेरे हिसाब से अगर स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना डरे वोटिंग होती, तो नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार जीत जाता और इस बारे में कोई विवाद नहीं है. जहां तक रेजीनगर की बात है, अगर स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना डरे वोटिंग होती, तो वहां भी कांग्रेस उम्मीदवार जीत जाता.”
उन्होंने कहा कि दिक्कत तब होती है जब स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना डरे वोटिंग नहीं होती, तब अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है और मार्केट में Political विश्लेषक घूमने लगते हैं कि ऐसा हुआ या वैसा हुआ. एक बार स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना डरे वोटिंग करके देखिए कि जनता सच में किसे समर्थन करती है.
कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि क्या ज्ञानेश कुमार ने भाजपा को अपना वकील बनाया है? हम चुनाव आयोग से सबूत मांग रहे हैं. आयोग की गलतियां पहले ही साबित हो चुकी हैं. इसके बावजूद भाजपा इसका बचाव क्यों कर रही है? इससे सवाल उठते हैं.
वहीं, Maharashtra में सूखे को लेकर उन्होंने कहा कि यहां भयंकर सूखा पड़ा है. पूरी खरीफ फसल बर्बाद हो गई है. Government ने अभी तक राहत पैकेज का ऐलान नहीं किया है, जो दिया जाना चाहिए था. सिर्फ सूखा घोषित करना काफी नहीं है. Government को तुरंत राहत पैकेज का ऐलान करना चाहिए और प्रभावित किसानों को 1 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा देना चाहिए.
इसके अलावा, Odisha कांग्रेस प्रमुख भक्त चरण दास ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ जितने सवाल अभी उठे और प्रमाणित हुए, उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. Government उन्हें बचा रही है. Government एक व्यक्ति को गुलाम बनाकर लाभ उठा रही है जिसे देश की 140 करोड़ जनता के वोट का संरक्षक बनना चाहिए था, वो लुटेरा बना है.
उन्होंने कहा कि इनकी सोच में खोट है. ये हर हालत में चुनाव में वोटचोरी करके लगातार बने रहे, जनता के मामलों को नजरअंदाज किया. विदेश में हमारी छवि को खत्म कर दिया. दुनिया से दोगुनी बेरोजगारी हमारे देश में हो गई. संविधान का कोई सम्मान नहीं रह गया है. वे Prime Minister, गृहमंत्री और ज्ञानेश कुमार, देश और महात्मा गांधी के विचारों के खिलाफ काम कर रहे हैं.
–
Skip to content