
Mumbai , 10 अक्टूबर . Mumbai Police ने Actor इमरान खान को अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में ले लिया है. यह मैदान दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की जगह है.
मीडिया से बात करते हुए इमरान ने कहा कि मेरी कोई मांग नहीं है. लोगों से कुछ भी मांगने की मेरी कोई हैसियत नहीं है. न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं, इसलिए मैं किसी प्रतिनिधि के तौर पर बात नहीं कर रहा हूं.
हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद एक्टर ने Police वैन से ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर अपलोड की. उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा कि लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं.
इमरान की गर्लफ्रेंड को भी उनके साथ हिरासत में लिया गया. उन्होंने Police वैन के अंदर से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि दोस्तों, हमें हिरासत में ले लिया गया है. हम सब Police की गाड़ी में हैं. मैं पिन भेज रही हूं. क्या आप उसे फॉलो कर सकते हैं? मुझे नहीं पता कि हम कहां जा रहे हैं. उम्मीद है सब ठीक होगा.
इमरान की कजिन और एक्ट्रेस जैन खान, जो प्रोटेस्ट वाली जगह पर उनके साथ थीं. उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया. उन्होंने इमरान की पहली फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ की तुलना उनकी मौजूदा स्थिति से की.
Saturday को दोपहर 3:30 बजे Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में ‘हम India के लोग’ के बैनर तले एक प्रोटेस्ट आयोजित किया गया था. यह प्रोटेस्ट दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी मूवमेंट के समर्थन में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए था.
हालांकि प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले ही Police ने अगस्त क्रांति मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे. कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए और अगस्त क्रांति मैदान तक जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए. Police ने उन सभी लोगों को हिरासत में ले लिया जो इस मूवमेंट में शामिल होने आए थे.
–
डीकेएम/
Skip to content