सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर भारतीय रेलवे अलर्ट, कई ट्रेन कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

New Delhi, 9 अक्टूबर . भारतीय रेलवे ने 10 अक्टूबर को New Delhi और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल और रीशेड्यूल (समय में बदलाव) किया है. राजधानी में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के कारण स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

डीआरएम दानापुर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी. डीआरएम ने बताया कि जो मेल/Express Trainें 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने सोर्स स्टेशन से चलने वाली हैं और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच New Delhi या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली हैं, उन्हें सोर्स स्टेशन पर ही रद्द कर दिया जाएगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वे ज्यादा जानकारी के लिए रेलवन ऐप या एनटीईएस ऐप देखें.

दानापुर मंडल की तरफ से 4 ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी गई है. गाड़ी संख्या 20801 मगध Express Train इस्लामपुर से 9 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे चलने वाली थी और 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे New Delhi पहुंचने वाली थी. इसे रद्द कर दिया गया है.

गाड़ी संख्या 12309 राजेंद्र नगर, New Delhi तेजस राजधानी Express Train राजेंद्र नगर से 9 अक्टूबर को शाम 7:10 बजे चलने वाली थी और 10 अक्टूबर को सुबह 7:40 बजे New Delhi पहुंचती. इसे रद्द कर दिया गया है.

गाड़ी संख्या 12393 सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस राजेंद्र नगर से 9 अक्टूबर को शाम 7:20 बजे चलने वाली थी और 10 अक्टूबर को सुबह 7:55 बजे New Delhi पहुंचती. इसे रद्द कर दिया गया है.

गाड़ी संख्या 22361 राजेंद्र नगर – New Delhi अमृत India Express Train राजेंद्र नगर से 9 अक्टूबर को शाम 7:50 बजे चलने वाली थी और 10 अक्टूबर को दोपहर 1:10 बजे New Delhi पहुंचती. इसे भी रद्द कर दिया गया है.

पश्चिम मध्य रेलवे, Bhopal मंडल ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. विज्ञप्ति के अनुसार, परिचालन संबंधी कारणों से Bhopal होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 22221 Mumbai – हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को 9 अक्टूबर को अपने शुरुआती स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Mumbai ) से ही रद्द कर दिया गया है.

Bhopal स्टेशन से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना दोबारा बनाएं और रेलवे की आधिकारिक सूचना और पूछताछ सेवाओं से अपडेट जानकारी लेते रहें. रेल प्रशासन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है.

पूर्वी रेलवे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए बताया है कि हावड़ा और सियालदह से राजधानी एक्सप्रेस की सेवाएं Friday के लिए रद्द कर दी गई हैं, जिनमें ट्रेन नंबर 12301 हावड़ा-New Delhi राजधानी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12313 सियालदह-New Delhi राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं.

–

एबीएम