
New Delhi, 10 अक्टूबर . कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली Police ने कार्रवाई की है. अधिकारियों ने बताया कि Saturday को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
दिल्ली Police ने Friday को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस बार सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई है. दिल्ली Police हाई अलर्ट पर है और पूरी राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
Saturday सुबह ही सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था, जब वे प्रदर्शन से पहले पहुंचे थे.
दिल्ली Police के जवान आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद उस विमान के अंदर गए और तीनों को हिरासत में ले लिया. दिपके ने ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि दिल्ली Police की टीम फ्लाइट के अंदर आती दिख रही है और उन्हें सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ फ्लाइट से ही हिरासत में लिया जा रहा है.
social media पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिपके Police से कहते हुए सुने गए, “मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं. मुझे गिरफ्तार करो.”
social media इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया है. इस बीच दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच की जा रही है, जबकि Policeकर्मियों को प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरों से लैस किया गया है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवासों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
प्रमुख स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है जबकि सुरक्षा उपायों के तहत Supreme Court और मंडी हाउस सहित कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है.
New Delhi रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी चल रही है, पूरे परिसर में दिल्ली Police और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान तैनात हैं. सुरक्षा मार्च निकाले जा रहे हैं और स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
–
पीएम
Skip to content