सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल विशाल भारद्वाज बोले, अगर लगे कुछ गलत हो रहा है तो समर्थन करें बड़े कलाकार

Mumbai , 3 अक्टूबर . मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज हाल ही में Mumbai के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि ऐसे मुद्दों का समर्थन करना एक निजी पसंद है.

विशाल भारद्वाज ने कहा कि उन्हें इस प्रोटेस्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है. वे बस अपना सपोर्ट देने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि किसी के साथ कुछ हुआ है. मैं सिर्फ यहां अपना समर्थन देने आया हूं. Bollywood को इस मुद्दे का समर्थन करना चाहिए या नहीं, यह हर किसी का निजी मामला है. मैं Bollywood का हिस्सा हूं, लेकिन बाकी लोग सोच सकते हैं कि बड़े सितारों को आगे आना चाहिए. यह हर किसी की अपनी पसंद है. अगर किसी को लगता है कि जो हो रहा है वह गलत है, तो उन्हें समर्थन में बाहर आना चाहिए. अगर उन्हें ऐसा नहीं लगता, तो वे न आने का फैसला कर सकते हैं.”

Bollywood से शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी समेत कई लोग भी 2 अक्टूबर को सीजेपी द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे.

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था. वे वोटर लिस्ट से जुड़ी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया को रोकने की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और कहा है कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने का मकसद डुप्लीकेट, मृत या अयोग्य वोटरों को हटाना था.

इस दौरान विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए शबाना ने कहा, “हमारा वोट हमारा अधिकार है. यह हमारी आवाज है. हम बचपन से यही सुनते आ रहे हैं, लेकिन जब हमसे हमारा अधिकार ही छीन लिया जाता है, जब वोटर लिस्ट से हमारे नाम हटा दिए जाते हैं तो हम क्या करेंगे? हम विरोध करेंगे. यह हमारा अधिकार है. आज चारों तरफ देखिए जहां तक आपकी नजर जा रही है, यह लोकतंत्र की जीत है, क्योंकि हमने अपनी ताकत को पहचाना है और हमें एहसास हुआ है कि हमें कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करना है, क्योंकि यह हमारा देश है. हमारे संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है तो आप सभी को बहुत-बहुत बधाई.”

–

एनएस/