
Mumbai /Lucknow/New Delhi, 11 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन पर विपक्षी नेताओं ने Government को घेरा है. कई नेताओं ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह प्रदर्शन देशभर में जारी रहेगा.
कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने लोगों की हिरासत पर प्रतिक्रिया देते हुए से कहा, “इतनी बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतर रहे हैं, इससे पता चलता है कि मौजूदा Government के दिन गिने-चुने हैं. Government चाहे जो कर ले, चाहे सेना, अर्धसैनिक बल, रिजर्व बल या पूरी Police फोर्स लगा दे, युवा विरोध करते रहेंगे. मैं विशेष रूप से मानता हूं कि जिस तरह से युवा महिलाएं लड़ रही हैं, वह इस देश का भविष्य हैं.”
Lucknow में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के जाने तक यह प्रदर्शन देशभर में जारी रहेगा. उन्होंने कहा, “हार गए जेन जी के आगे लाठी-वाठी, हंटर-वंटर, India फिर से एक हुआ है, गर्व है तुझ पर जंतर-मंतर.” उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन किसी पार्टी का नहीं बल्कि जेन जी का है. India का युवा जान चुका है कि ज्ञानेश कुमार किसके लिए वोट चोरी कर रहे हैं.
दिल्ली में सीपीआई (एम) के सांसद जॉन ब्रिटास ने भी प्रदर्शन को लेकर कहा कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते. उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ज्ञानेश कुमार को सपोर्ट कर रहे हैं. एसआईआर को लेकर जो प्रोटेस्ट हो रहा है, वह राष्ट्रीय प्रदर्शन है. इस दौरान जॉन ब्रिटास को कनॉट प्लेस पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हिरासत में भी लिया गया.
Samajwadi Party के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि पूरा देश जान रहा है कि ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की है. लोकतांत्रिक तरीके से अगर कोई अपनी बात कहना चाहता है, धरना प्रदर्शन करना चाहता है तो उसे अनुमति मिलनी चाहिए. दिल्ली में Police ने कनॉट प्लेस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया है.
–
पीएम
Skip to content