
New Delhi, 5 अक्टूबर . भाजपा नेता अजय आलोक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, भारत-Pakistan संबंधों, मणिशंकर अय्यर के बयान और कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर जारी Political विवाद सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी.
से बातचीत के दौरान अजय आलोक ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जब कॉकरोच अधिक एकत्रित हो जाते हैं तो स्प्रे करना ही पड़ता है.”
फारूक अब्दुल्ला की ओर से चुनाव आयोग को स्वतंत्र नहीं बनाए जाने को पूर्व Prime Minister जवाहरलाल नेहरू की गलती बताए जाने पर भाजपा नेता ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अब विपक्षी नेताओं को भी नेहरू की गलतियां दिखाई देने लगी हैं. अजय आलोक ने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग पहले कितना स्वतंत्र था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में अपनी पसंद के लोगों को चुनाव आयुक्त बनाया जाता था.
उन्होंने कहा कि पहली बार कानून बनाकर तीन सदस्यीय नियुक्ति समिति की व्यवस्था की गई. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि ऐसी व्यवस्था पहले क्यों नहीं की गई.
Pakistan को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर भी अजय आलोक ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस और मणिशंकर अय्यर Pakistan से बातचीत को लेकर इतना जोर क्यों देते हैं. उन्होंने कहा कि यदि मणिशंकर अय्यर Pakistan से बातचीत करना चाहते हैं तो वे इस्लामाबाद जाकर ऐसा कर सकते हैं, लेकिन India से Pakistan के साथ बातचीत करने की उम्मीद क्यों की जा रही है.
कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान पर अजय आलोक ने उन पर और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने इस पूरे मामले को 9/11 आतंकी हमलों से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए. अजय आलोक ने दावा किया कि दुनिया के कई प्रमुख नेताओं ने कैप्टन स्मित मच्छार की प्रशंसा की, लेकिन कांग्रेस नेताओं की तरफ से उनके समर्थन में कुछ नहीं कहा गया.
उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति के जरिए भारतीय मुसलमानों का भी अपमान किया जा रहा है.
भाजपा नेता ने आगे आरोप लगाया कि India में अस्थिरता और अराजकता पैदा करने तथा संवैधानिक संस्थाओं पर लोगों का भरोसा कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने इसके पीछे विदेशी ताकतों, इस्लामिक संगठनों और कम्युनिस्ट ताकतों की भूमिका होने का आरोप भी लगाया. अजय आलोक ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से उन्हीं लोगों को फायदा होगा जो India का हित नहीं चाहते.
–
एएमटी/
Skip to content