
Mumbai , 18 अक्टूबर . विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन सड़कों को जाम कर अराजकता फैलाना मौलिक अधिकार के दायरे में नहीं आता. साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें चुनी हुई Government को अस्थिर करने की साजिश कर रही हैं.
श्रीराज नायर ने से बात करते हुए कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग जानबूझकर देश में अराजकता फैलाने और एक चुनी हुई Government को गिराने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन से जुड़े कुछ लोग खुद को बांग्लादेश से प्रभावित बताते हैं लेकिन अगर प्रभावित होना ही है तो विश्व के उन बड़े और शक्तिशाली देशों से होना चाहिए जहां लोकतंत्र मजबूत है.
उन्होंने कहा, “विश्व हिंदू परिषद ये मानती है कि ये देश की युवा पीढ़ी नहीं हैं. कुछ बिगड़े हुए बच्चे हैं, चाहे वो लड़के हों या लड़की, जिनका ब्रेनवाश किया गया है, जिनको ‘India तोड़ो गैंग’ ने प्रभावित कर रखा है.” उन्होंने कहा कि India की असली युवा शक्ति देश निर्माण में लगी है. India की संस्कृति और धर्म को बचाने में लगी है. India को विकसित कैसे बनाया जाए, India में विकास कैसे हो, उद्योग कैसे लगें, उसके लिए India का युवा कटिबद्ध है.”
नायर ने मांग की कि इस तरह सड़क जाम कर व्यापार ठप करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. India के गृह मंत्रालय को इसका संज्ञान लेकर इनको ऐसी शिक्षा देनी चाहिए कि इस प्रकार से देश में और कोई अराजकता फैलाने की हिमाकत न करे.”
उन्होंने कहा कि India में लोकतंत्र है और लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी हुई Government का सभी को सम्मान करना चाहिए. अगर लगता है कि Government देशहित में काम नहीं कर रही है तो 2029 में चुनाव आने वाले हैं, सभी के पास Government बदलने का विकल्प है, जैसे 2014 में लोगों ने Government बदली थी. यहां पर केवल चुनी हुई Government की कार्यशैली में दखल देना, चुनी हुई Government को परेशान करना, आम नागरिक और व्यापारियों को परेशान करना और देश में अराजकता फैलाना ही इनका मकसद है.
नायर ने कहा कि विपक्ष बंगाल चुनाव के बाद बौखलाया हुआ है. इनको मालूम पड़ गया है, इन्होंने विपक्ष में रहकर भी कोई जिम्मेदाराना कार्य नहीं किया. काम न करने की वजह से लोगों ने इनको पूरी तरह से नकार दिया और घर बैठा दिया है. अच्छा तो ये होता कि विपक्ष की जितनी भी पार्टियां हैं, वो लोगों के बीच में रहती और काम करती. इन लोगों ने एक आसान तरीका ढूंढ रखा है कि किसी तरह अराजकता फैलाओ और देश की Government को उखाड़ फेंको. हालांकि ये India है और ये बांग्लादेश कभी नहीं बनेगा.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content