सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर राजस्थान में पुलिस की कार्रवाई, जयपुर में 24 लोग हिरासत में; 12 ट्रेनें रद्द

jaipur, 10 अक्टूबर . दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों के खिलाफ Rajasthan में Police की कार्रवाई सामने आई है. jaipur में Police ने प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रहे 24 लोगों को हिरासत में लिया है. सीकर और अलवर में भी इसी तरह की कार्रवाई किए जाने के आरोप लगे हैं. इस बीच, दिल्ली में संभावित यातायात बाधाओं के मद्देनजर रेलवे ने Rajasthan से गुजरने वाली 12 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि दो अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, jaipur में Friday रात तक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे लोगों के खिलाफ एहतियातन कानूनी कार्रवाई की गई. पूर्वी जिले की Police ने आठ, उत्तरी जिले की Police ने एक और दक्षिणी जिले की Police ने आठ लोगों को पाबंद किया. Police की यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से की गई.

सीकर जिले में अधिवक्ता सुरेंद्र, जिन्हें संजू वर्मा के नाम से भी जाना जाता है, को कथित तौर पर Friday को रींगस स्थित उनके आवास से उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे.

सीजेपी के संगठनात्मक सह-प्रभारी दीपक बलियान ने आरोप लगाया कि Policeकर्मी उन्हें Thursday देर रात मंखेड़ा गांव स्थित उनके घर से ले गए और गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में लेकर पहुंचे. उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए उन पर दबाव बनाया गया, उनके साथ धक्का-मुक्की हुई और उनका मोबाइल फोन भी ले लिया गया.

पार्टी के सह-प्रभारी आशुतोष रांका ने भी आरोप लगाया कि Policeकर्मी उन्हें जबरन अपने साथ ले गए और उनके साथ मारपीट की. हालांकि, कठूमर थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू होने के संबंध में समझाने के लिए बलियान को ले जाया गया था. थाना प्रभारी के अनुसार, उन्हें रात करीब दो बजे उनके घर वापस छोड़ दिया गया. Police ने औपचारिक हिरासत में लेने और मारपीट के आरोपों से इनकार किया है.

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले रेलवे ने Rajasthan से आने-जाने वाली 12 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि दो ट्रेनों को पांच-पांच घंटे की देरी से चलाने का फैसला किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, New Delhi और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी यातायात और संभावित सड़क अवरोधों की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया. ट्रेन सेवाओं में किए गए बदलावों का असर साबरमती, उदयपुर, श्रीगंगानगर और दिल्ली मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा है.

इन बदलावों से प्रभावित मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा होने की आशंका है. रेलवे ने यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के नवीनतम समय और परिचालन संबंधी जानकारी की जांच करने की सलाह दी है.

–

डीएससी