सीजेपी के दिल्ली प्रदर्शन को लेकर पटना में सुरक्षा कड़ी, एनडीए नेताओं ने पाबंदियों का किया बचाव

Patna, 10 अक्टूबर . कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए Patna में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं.

Patna में संभावित मार्च और विरोध प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है. गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों को तैनात किया गया है, जबकि जेपी गोलंबर पर केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) और बिहार Police के जवान तैनात हैं. शहर के कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है. Police कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है.

इस बीच, Union Minister प्रह्लाद जोशी ने प्रदर्शनकारियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पिछले प्रदर्शनों के दौरान Police के साथ झड़पें हुई थीं और पत्रकारों पर हमले किए गए थे.

जोशी ने कहा, “यह बचकाना हरकत है. जब वे प्रदर्शन करने आते हैं और अपने लोगों को साथ लाते हैं, तो उन्हें नियंत्रित नहीं कर पाते. वे Police पर हमला करते हैं और यहां तक कि महिला पत्रकारों पर भी हमले करते हैं.”

उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून व Police के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं.

BJP MP राजीव प्रताप रूडी ने भी सुरक्षा इंतजामों का बचाव किया. उन्होंने बिहार में आगजनी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि Government कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम करती है.

रूडी ने कहा, “हमने बिहार में भी आगजनी की घटनाएं देखी हैं. Government हमेशा जरूरी व्यवस्था करती है. यदि आप Government को चुनौती देते हैं या कानून-व्यवस्था में बाधा डालते हैं, तो व्यवस्था बनाए रखना Government की जिम्मेदारी बन जाती है. मुझे इसमें कुछ भी असामान्य नहीं लगता.”

बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने भी प्रदर्शन से पहले लगाई गई पाबंदियों का समर्थन किया. उन्होंने सीजेपी को अपंजीकृत संगठन बताते हुए उसके Political आधार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि उसके सदस्य लोकतांत्रिक तथा कानूनी प्रक्रियाओं का सम्मान नहीं करते.

यादव ने कहा, “दुनिया की कोई ताकत Narendra Modi Government को डरा नहीं पाई है और न ही कभी डरा पाएगी.”

मेट्रो सेवाओं और ट्रेनों को रद्द किए जाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है. यादव ने कहा, “माना कि मेट्रो सेवाएं और 250 ट्रेनें रद्द की गई हैं, लेकिन क्या Government को लोगों की जान की सुरक्षा नहीं करनी चाहिए? ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए Government ने यह कदम उठाया है. मानव जीवन अनमोल है और Government का फैसला इसी को ध्यान में रखकर लिया गया है. यह स्वागत योग्य कदम है.”

वहीं, बिहार Government के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के स्तर पर Supreme Court की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं किया जाता.

तिवारी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश की कही गई हर बात Government और अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा है और हर स्थिति से संवेदनशीलता के साथ निपट रहा है.

उन्होंने कहा, “मुख्य न्यायाधीश का हर शब्द हमारे सरकारी अधिकारियों और Government के लिए मूल्यवान है. इसलिए चिंता न करें, Government हर स्थिति को पूरी संवेदनशीलता के साथ संभाल रही है.”

दिल्ली और Patna में संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम जारी हैं. प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

इससे पहले Friday को सीजेपी के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले Patna और दिल्ली के बीच चलने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था. इनमें राजेंद्र नगर टर्मिनल-New Delhi तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, अमृत India एक्सप्रेस और इस्लामपुर-New Delhi मगध एक्सप्रेस शामिल हैं.

ट्रेनों के रद्द होने की सूचना के बाद Patna जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ जुट गई. यात्री अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए परेशान दिखे.

–

डीएससी