सीजेआई पर पोस्ट हटाने से कांग्रेस की मंशा नहीं बदलेगी, असली चेहरा सामने आया : भाजपा

New Delhi, 13 अक्टूबर . India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट के पीछे के कार्यकर्ता को बर्खास्त करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी को सत्तारूढ़ भाजपा से कड़ी आलोचना मिल रही है और भाजपा ने इसे ‘कांग्रेस पार्टी के सच्चे इरादों और मानसिकता’ का प्रतिबिंब बताया है.

केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इस बढ़ते विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे कांग्रेस और राहुल गांधी की देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपमानित करने और कमजोर करने की ‘रणनीति’ का पता चलता है.

यह विवाद तब शुरू हुआ जब केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के ‘एक्स’ हैंडल से एक ‘आपत्तिजनक पोस्ट’ किया गया, जिसमें कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणियों को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की गई थी.

भारी विरोध के बाद केरल कांग्रेस यूनिट ने पोस्ट को हटा दिया और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को बर्खास्त कर दिया. साथ ही, सफाई दी कि यह पोस्ट केपीसीसी नेतृत्व की जानकारी, सहमति या सलाह के बिना पोस्ट किया गया था.

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर ने कहा, “पोस्ट हटाने से उसके पीछे की भावना या कांग्रेस पार्टी की सोच और काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आता. राहुल गांधी की India और उसकी संस्थाओं, चाहे वह न्यायपालिका हो, चुनाव आयोग हो, Government हो, मीडिया हो या युवा उद्यमी, का अपमान करने की रणनीति रही है.”

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर ‘अराजकता’ फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि देश के लिए उनकी खतरनाक मंशाएं अब सामने आ रही हैं.

रोहन गुप्ता ने कहा, “कोई सीजेआई के बारे में ऐसी बातें कैसे कह सकता है? चाहे चुनाव आयुक्त हों, सीजेआई हों या President, क्या जब भी कोई संवैधानिक पदाधिकारी कांग्रेस की बात से सहमत नहीं होगा तो कांग्रेस अराजकता फैलाएगी? कांग्रेस का यह खतरनाक चेहरा अब देश के सामने आ रहा है….”

उन्होंने माफी की मांग करते हुए कहा, “इस पोस्ट ने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर दिया है. संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति से, जो कांग्रेस की बात नहीं मानता, इस्तीफा देने को कहा जाता है. यह कैसी टिप्पणी है? क्या कांग्रेस माफी मांगेगी?”

इससे पहले, भाजपा प्रवक्ता सी.आर. केसवन ने कांग्रेस की ‘अभद्र संस्कृति’ की आलोचना करते हुए कहा, “यह तीखा पोस्ट राहुल गांधी द्वारा बढ़ावा दी जाने वाली और फैलाई जाने वाली अभद्र और असभ्य संस्कृति को दर्शाता है.”

–

एससीएच/पीएम