सीएम सोरेन के सीजेआई को लिखे पत्र का जेएमएम ने किया समर्थन, भाजपा बोली-हस्तक्षेप गलत

रांची, 22 नवंबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने India के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर Jharkhand उच्च न्यायालय में नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग की है. मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. Chief Minister ने अपने पत्र में कहा है कि लगातार अंतरिम नियुक्तियों से न्यायिक प्रशासन और कामकाज की निरंतरता प्रभावित हो सकती है, इसलिए स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति जरूरी है. Chief Minister के इस पत्र को लेकर Political प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Jharkhand मुक्ति मोर्चा के नेता मनोज पांडेय ने Chief Minister के कदम का समर्थन किया है. उन्होंने से बात करते हुए कहा कि Jharkhand को एक स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिले, इसी सोच के साथ यह पत्र लिखा गया है. उनके अनुसार यह राज्य के लिए आवश्यक है.

मनोज पांडेय ने कहा कि जब किसी को प्रभारी के रूप में कार्यभार सौंपा जाता है, तो मामलों के निपटारे में फर्क पड़ता है और कार्यक्षमता में भी कमी महसूस होती है. इसलिए Chief Minister ने कॉलेजियम के माध्यम से स्थायी मुख्य न्यायाधीश देने का अनुरोध किया है, जो एक अच्छी सोच है और इससे न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने Chief Minister के इस कदम की कड़ी आलोचना की है. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि उन्होंने अपने Political जीवन में पहली बार देखा है कि कोई Chief Minister न्यायपालिका से निर्देश की उम्मीद कर रहा है और मुख्य न्यायाधीश व कॉलेजियम को पत्र लिख रहा है. उन्होंने कहा कि Chief Minister को स्कूल की नागरिक शास्त्र की किताबें फिर से पढ़नी चाहिए, जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका तीन अलग-अलग स्तंभ हैं. इनके अधिकार अलग-अलग हैं और कोई भी एक-दूसरे के काम में हस्तक्षेप नहीं करता.

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश कौन बनेगा, इसका निर्णय कॉलेजियम करता है. इसमें वरिष्ठता, राज्यों का रोटेशन सिस्टम और अखिल भारतीय वरिष्ठता को देखा जाता है. उसके बाद ही Jharkhand या किसी अन्य राज्य में मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति होती है. उन्होंने कहा कि जब तक नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं होती, तब तक सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाने की परंपरा रही है. ऐसे में Chief Minister को इस विषय में बोलने की जरूरत नहीं थी क्योंकि यह पूरी तरह कॉलेजियम का निर्णय है.

उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य से बनने वाले मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल कभी एक साल, कभी दो साल, कभी तीन साल का होता है और कभी छह महीने में ही समाप्त हो जाता है. यह व्यवस्था आजादी के समय से चली आ रही है और यह संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुसार है.

शाहदेव ने आरोप लगाया कि Chief Minister न्यायपालिका में हस्तक्षेप कर रहे हैं और उसे आदेश दे रहे हैं कि स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की जाए. उन्होंने कहा कि स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति निश्चित रूप से होगी लेकिन यदि Chief Minister कॉलेजियम को निर्देश देंगे, तो कल कॉलेजियम भी उन्हें निर्देश देने लगेगा. उन्होंने कहा कि Chief Minister के यहां अभी दस मंत्री हैं, तो क्या कॉलेजियम उनसे कहे कि मंत्रियों की संख्या बारह कीजिए. उन्होंने कहा कि सभी विभाग अलग हैं और न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका एक-दूसरे के काम में हस्तक्षेप नहीं करते.

–

पीआईएम/पीएम