
Patna, 3 नवंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी के राज्य में अपराध और क्राइम वाले बयान पर सियासी विवाद शुरू हो गया है. दिल्ली दौरे के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने Chief Minister पर निशाना साधा है. दोनों नेताओं ने social media पर पोस्ट कर उनके बयान पर तंज कसा है.
सीएम सम्राट चौधरी ने Monday को दिल्ली में बिहार Government और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया. Union Minister नितिन गडकरी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में बिहार Government की ओर से ‘नदी संजीवनी’ पहल को लेकर समझौता किया गया. इस पहल के तहत नदियों से गाद निकालकर उनकी जलधारण क्षमता बढ़ाने और निकाली गई गाद का उपयोग राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में करने की योजना है.
कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर कहा, “बिहार में अपराध नहीं है. अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो गया है. क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं. कोई अपराधी नहीं.” उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद social media पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं. विपक्ष ने इसे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति से जोड़ते हुए Government पर सवाल उठाए. अपराध और क्राइम को अलग-अलग देखने को लेकर विपक्ष तंज कस रहा है.
राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने Chief Minister के बयान का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार में ‘क्राइम’ हो सकता है, ‘अपराध’ नहीं.” तेजस्वी ने अपनी पोस्ट में Chief Minister पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय Police सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को लेकर सवाल किया कि वे Chief Minister के साथ मंच साझा करने पर खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं या अपमानित. उन्होंने Chief Minister के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए.
वहीं, रोहिणी आचार्य ने भी एक्स पर पोस्ट कर Chief Minister के बयान पर तंज कसा. उन्होंने लिखा, “बिहार में अपराध नहीं है, क्राइम है.” उन्होंने आगे कहा कि Chief Minister का यह ज्ञान सुनकर अपराधी भी हैरान हैं. रोहिणी ने इसे सुशासन का नया मॉडल बताते हुए कहा कि हिंदी में अपराध नहीं है, लेकिन अंग्रेजी में क्राइम बेशुमार है. रोहिणी ने Chief Minister के बयान पर कटाक्ष करते हुए उनकी भाषा और ज्ञान को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि Chief Minister अनपढ़ नहीं, बल्कि ‘इल्लिटरेट’ हैं.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content