सीएम योगी बोले- लखनऊ छावनी बनेगी ‘मॉडल छावनी’, राजधानी में विरासत के साथ आधुनिकता का संगम

Lucknow, 30 अगस्त . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow को विकास की नई सौगात देते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं Lucknow के सांसद राजनाथ सिंह ने Sunday को Lucknow छावनी को ‘मॉडल छावनी’ के रूप में विकसित करने के लिए 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया.

इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा, सुशासन और विकास की नई यात्रा तय की है. आज उत्तर प्रदेश देश का ‘ग्रोथ इंजन’ बनकर उभरा है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस विकसित और सशक्त India का सपना देखा था, उसे Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और Lucknow इसका जीवंत उदाहरण है.

सीएम योगी ने Lucknow के बदलते स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 20 वर्ष पहले Lucknow रेलवे स्टेशन पर बोर्ड लगा होता था-‘मुस्कुराइए, आप Lucknow में हैं.’ लेकिन उस समय शहर के जाम, संकरी गलियों और गंदगी को देखकर लोगों को मुस्कुराने के बजाय परेशान होना पड़ता था. आज Lucknow ने अपनी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक और स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी नई पहचान बनाई है. आज Lucknow में पुरानी गलियां भी हैं और स्मार्ट रोड तथा सीएम ग्रिड की आधुनिक सड़कें भी हैं. शहर की संकरी गलियों के साथ किसान पथ जैसा आउटर रिंग रोड भी है. एक तरफ ऊदा देवी पासी और महाराजा बिजली पासी जैसी महान विभूतियों की ऐतिहासिक विरासत है तो दूसरी ओर रक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइलों के निर्माण का केंद्र भी Lucknow बन रहा है.

Chief Minister ने कहा कि Lucknow अपनी चिकनकारी और हस्तशिल्प के लिए पूरी दुनिया में पहचान रखता है. शहर की खानपान और सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान मिली है. विरासत और आधुनिक विकास का यह संगम Lucknow को देश के प्रमुख शहरों में अलग पहचान दे रहा है. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन और प्रयासों से Lucknow छावनी में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है. छावनी परिषद में ठोस कचरा प्रबंधन की एआई आधारित व्यवस्था तैयार की जा रही है. इसके साथ ही स्कूलों में Chief Minister अभ्युदय कोचिंग की शुरुआत जैसी पहल भी की जा रही है. इससे सैन्यकर्मियों, पूर्व सैनिकों और छावनी क्षेत्र में रहने वाले आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

सीएम योगी ने कहा कि Lucknow में गोमती नदी को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि इस वर्ष के अंत तक गोमती नदी को पूरी तरह स्वच्छ बनाने में सफलता मिलेगी. इस दिशा में सेंट्रल कमांड की ओर से मिल रहे सहयोग की भी उन्होंने सराहना की. Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था. प्रदेश अभाव, अराजकता और उपद्रव की स्थिति से गुजर रहा था, लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. उत्तर प्रदेश अब इन समस्याओं से बाहर निकलकर देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister की प्रेरणा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं. एक्सप्रेसवे, रेलवे, मेट्रो और एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है. Lucknow मेट्रो के दूसरे चरण को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद इसके कार्य को भी जल्द आगे बढ़ाया जाएगा. उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एयर कनेक्टिविटी नेटवर्क विकसित हुआ है. वर्तमान में प्रदेश में 17 घरेलू और पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हैं. सैनिक स्कूलों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को देश की सुरक्षा जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है.

Chief Minister ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में सैनिक 24 घंटे तत्पर रहते हैं. ऐसे में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना Government की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि छावनी परिषदों में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी. Lucknow छावनी को आदर्श छावनी परिषद के रूप में विकसित करने के लिए Government लगातार काम करेगी. छावनी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों और सैन्य परिवारों को बेहतर सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, कचरा प्रबंधन और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

Chief Minister ने कहा कि Lucknow आज अपनी पुरानी पहचान और आधुनिक विकास, दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है. ब्रह्मोस से लेकर स्मार्ट रोड और विरासत से लेकर आधुनिक बुनियादी ढांचे तक, राजधानी बदलते उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर पेश कर रही है.

विकेटी/एसके