सीएम योगी गोरखपुर में रखेंगे प्रदेश के पहले वानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला, बोले- ‘हमारा संकल्प हर परिवार खुशहाल हो’

Lucknow, 19 नवंबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Thursday को गोरखपुर में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय (फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) के भूमिपूजन से पहले कहा कि उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक संपदा जनसमृद्धि का आधार बने और हरियाली के साथ हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए, यह हमारा संकल्प है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में डबल इंजन Government ने उपेक्षित सामर्थ्य को पहचानकर पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से समृद्धि का नया मार्ग प्रशस्त किया है. इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में 491 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 123 एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित होने वाले प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन होगा.”

उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने वाली 792 करोड़ रुपए से अधिक की 55 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा. Chief Minister ने पोस्ट में कहा, “हमारा संकल्प है कि उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक संपदा जनसमृद्धि का आधार बने और हरियाली के साथ हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए.”

साथ ही, उन्होंने पिछली Governmentों पर भी निशाना साधा. सीएम योगी ने पोस्ट में लिखा, “प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि अन्नदाता की समृद्धि, युवाओं के लिए नए अवसर और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है. लेकिन प्रकृति और समृद्धि के इस संबंध को वर्ष 2017 से पहले की Governmentें समझ नहीं सकीं. उत्तर प्रदेश में वन संपदा और औद्यानिकी की अपार संभावनाएं होने के बावजूद इन्हें किसानों की आय, युवाओं के रोजगार और प्रदेश के विकास से जोड़ने की न स्पष्ट नीति थी, न दूरदृष्टि.”

गौरतलब है कि गोरखपुर जिला Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते कुछ वर्षों में उच्च शिक्षा और शोध के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरा है. जिले में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (राज्य विश्वविद्यालय), मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (राज्य प्राविधिक विश्वविद्यालय), महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (निजी क्षेत्र) और प्रदेश का पहला महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय (चिकित्सा की पारंपरिक पद्धतियों को समर्पित) मौजूद हैं. अब वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही गोरखपुर के खाते में पांचवां विश्वविद्यालय जुड़ जाएगा.

इसमें आयुष विश्वविद्यालय और वानिकी विश्वविद्यालय अपनी विशिष्ट कार्यप्रणाली और पाठ्यक्रमों के कारण पूरे प्रदेश में अनूठे हैं. आयुष विश्वविद्यालय के बाद वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना गोरखपुर को न सिर्फ ‘नॉलेज कैपिटल’ के रूप में स्थापित करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश को देश में अग्रणी भूमिका में ला खड़ा करेगी.

–

डीसीएच/