सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

Lucknow, 27 नवंबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Friday को Lucknow के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे Chief Minister के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे.

इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने योगी Government की भर्ती प्रक्रिया की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए. किसी ने चार साल तो किसी ने आठ साल की तैयारी के बाद मिली सफलता को अपने जीवन का यादगार पल बताया.

Lucknow निवासी संस्कृति मेहरोत्रा का चयन सहायक लेखाकार के पद पर हुआ है. उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. पिछले चार साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं. आज उनका सपना पूरा हो गया. Chief Minister के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने बताया कि भर्ती में केवल आवेदन शुल्क और आने-जाने का खर्च हुआ, इसके अलावा एक रुपए भी खर्च नहीं करना पड़ा.

बलिया निवासी डिंपल यादव का चयन लेखा परीक्षक के पद पर हुआ है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 से लगातार तैयारी कर रही थीं और आज उन्हें सफलता मिली है. योगी Government युवाओं के लिए अच्छा काम कर रही है. Government के प्रयासों से महिलाएं भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं.

मुरादाबाद निवासी सोनम सैनी सहायक लेखाकार के पद पर चयनित हुई हैं. उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रही और कहीं भी घूसखोरी नहीं हुई. कभी नहीं सोचा था कि Chief Minister जी के हाथों नियुक्ति पत्र पाने का अवसर मिलेगा. यह उनके लिए बेहद खुशी का पल है. योगी Government युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर काम कर रही है.

लखीमपुर खीरी निवासी कपिल कुमार का चयन लेखा परीक्षक के पद पर हुआ है. उन्होंने Chief Minister के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि योगी Government में सभी भर्तियां निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जा रही हैं. शाहजहांपुर निवासी उत्सव सक्सेना सहायक लेखाकार के पद पर चयनित हुए हैं. उन्होंने बताया कि पिछले आठ साल से तैयारी कर रहे थे. भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष होने के साथ तेजी से पूरी हुई. सपा Government और योगी Government के कार्यकाल में बड़ा अंतर है. वर्ष 2017 से पहले नियुक्ति पत्र मिलने की ऐसी खबरें सुनाई नहीं देती थीं, जबकि योगी Government में हर सप्ताह युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं.

मैनपुरी निवासी अभय प्रताप सिंह का चयन सहायक लेखाकार के पद पर हुआ है. उन्होंने बताया कि पिछले दो से तीन साल से तैयारी कर रहे थे और यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई की. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए Chief Minister का आभार जताते हुए कहा कि योगी Government की योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं.

झांसी निवासी कृष्णकांत व्यास भी सहायक लेखाकार के पद पर चयनित हुए हैं. उन्होंने कहा कि योगी Government में उनकी मेहनत का फल मिला है. Chief Minister के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके लिए ऐतिहासिक और भावुक पल है.

–

डीकेपी/