सीएम योगी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च पर भाजपा विधायक बोले-विरोधियों को मिलेगा करारा जवाब

गाजियाबाद, 5 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकाले जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च, अराजकता हटाओ’ को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संविधान और राष्ट्र की रक्षा का अभियान बताया है. भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में अराजकता फैलाने वालों को करारा तमाचा मिलेगा जबकि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि यह पदयात्रा संविधान के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ है और पूरा देश संविधान की रक्षा के लिए एकजुट खड़ा है.

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा, “देश के Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में एक रिकॉर्ड बना है, इतिहास रचा गया है. पूरे देश में जिस तरह से सुशासन लागू हुआ, बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा का जो माहौल बना है, उससे भाजपा के लिए जीत मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी.”

उन्होंने कहा कि अभी बैलेट के द्वारा चुनाव की मांग करने वाली कांग्रेस का एमएलसी चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया है. Supreme Court जाकर प्रदर्शन करना बाबा साहब अंबेडकर का अपमान है. Samajwadi Party के नेता बाबा साहब अंबेडकर को भू-माफिया कहते थे. ये पूरी तरह से लोकतंत्र के विरोधी हैं.

भाजपा विधायक ने कहा कि जो सच्चे यादव हैं, वे भी सपा को वोट देने नहीं जा रहे हैं. अखिलेश यादव डरे हुए हैं, इसलिए वे चाहते हैं कि अराजकता के बल पर काम हो. ये बांग्लादेश और श्रीलंका नहीं बल्कि India है. यहां के लोग राष्ट्रवादी हैं.

उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है. लोगों ने ऐलान कर दिया है कि अब अगर कोई गलत बात हुई तो संसद हो या विधानसभा, लाखों लोग जाकर उनको ठीक करेंगे. ज्यादातर राष्ट्र-विरोधी लोग और अपराधी वहां जाकर उनके प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ के ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च, अराजकता हटाओ’ पर BJP MP अतुल गर्ग ने कहा, “यह पदयात्रा उन लोगों के खिलाफ है जो संविधान के विरुद्ध काम कर रहे हैं. जहां मुट्ठीभर लोग संविधान की रक्षा के नाम पर अपना नैरेटिव पेश कर रहे हैं, वहीं पूरा देश राष्ट्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट खड़ा है.”

–

पीएम