
बड़वानी, 26 अक्टूबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने शरद पूर्णिमा के साथ शुरू हुए दीपावली उत्सव के मौके पर सभी से सद्भावना और सत्कर्मों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया . Chief Minister यादव ने Monday सुबह बड़वानी जिले के जामली (सेंधवा) के गायत्री धाम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया. उन्होंने योग, आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक विचारों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को सद्भावना एवं सत्कर्मों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि शरद पूर्णिमा के साथ आज से वास्तव में दीपावली का शुभारंभ हो गया है. परमात्मा ने हम सभी के मन में जो दीप प्रज्ज्वलित किया है, वह जीवन भर ऊर्जा का स्रोत बना रहे. हमारा शरीर जब तक साथ दे, तब तक हमारे हाथों से सत्कर्म होते रहें, मन में सद्भावना बनी रहे और दुर्विचार समाप्त हों. उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है. महाकाल, भगवान श्रीकृष्ण और मां गायत्री की कृपा से हमें जो जीवन मिला है, उसका अधिकतम सदुपयोग करना चाहिए. प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के समय का श्रेष्ठतम उपयोग करते हुए अच्छे कार्य करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए.
Chief Minister मोहन यादव ने भारतीय दर्शन के प्रसिद्ध वैदिक वाक्य ‘यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे’ का उल्लेख करते हुए कहा कि जो तत्व हमारे शरीर में विद्यमान हैं, उन्हीं का व्यापक स्वरूप ब्रह्मांड में भी दिखाई देता है. प्रकृति, वनस्पति, पंचतत्व और प्राणतत्व का मानव जीवन में विशेष महत्व है. पंचमहाभूतों के माध्यम से सृष्टि और जीवन की संरचना को समझा जा सकता है.
उन्होंने कहा कि शरीर से आगे आत्मा की यात्रा का आध्यात्मिक महत्व भी है. Chief Minister यादव ने कहा कि परमात्मा की कृपा से हम सभी को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. जीवन में आध्यात्मिक चेतना, सद्भावना और सत्कर्मों को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के कल्याण में योगदान देना चाहिए. नशा नाश की जड़ है, इससे दूर रहना ही सुखी एवं सार्थक जीवन का आधार है.
इससे पहले Chief Minister मोहन यादव Sunday की रात को बड़वानी जिले के ग्राम अजगरिया में शिव पंथ समुदाय द्वारा आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां उन्होंने सभी से नशे के विरुद्ध जनजागरण का संकल्प लेने एवं नशा मुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है, इससे दूर रहना ही सुखी एवं सार्थक जीवन का आधार है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2029 तक मध्यप्रदेश को पूर्णतः नशामुक्त बनाने हेतु Government प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयासरत है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content