
रॉबिन्सविल/न्यू जर्सी, 23 अगस्त . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने अपनी ऐतिहासिक अमेरिका यात्रा के दौरान बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम का भ्रमण किया. उन्होंने इसे India की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, सामुदायिक सेवा और स्वयंसेवकों के समर्पण का प्रभावशाली वैश्विक प्रतीक बताया.
बीएपीएस के संतों ने Chief Minister भूपेंद्र पटेल का हार्दिक स्वागत किया. उनके साथ Gujarat Government के वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल उपस्थित था, जिसमें वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, Chief Minister के प्रधान सचिव डॉ. संजीव कुमार और Chief Minister के सचिव विक्रांत पांडे शामिल थे.
निर्माणाधीन अक्षरधाम संग्रहालय के विशेष भ्रमण के दौरान Chief Minister ने जाना कि भारतीय विरासत को समर्पित यह संग्रहालय अमेरिका में अपनी तरह के प्रथम हिंदू सांस्कृतिक संग्रहालयों में से एक होगा. इसमें 12 वास्तुशिल्प प्रतिकृतियों, 40 मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों, 85 प्रभावशाली डायोरामा और 200 सजीव प्रतिमाओं के माध्यम से India की गौरवशाली विरासत को जीवंत किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय हर आयु और पृष्ठभूमि के लोगों को आस्था, सद्भाव, करुणा, पारिवारिक मूल्यों और निःस्वार्थ सेवा जैसे सार्वभौमिक आदर्शों से जोड़ेगा.
मंदिर की सूक्ष्म नक्काशी, विराट स्वरूप और शांत आध्यात्मिक वातावरण से Chief Minister अत्यंत प्रभावित हुए. संग्रहालय का भ्रमण करते हुए उन्होंने कहा, “आपने India की प्राचीन संस्कृति को पुनः जीवंत कर दिया है.”
Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने अक्षरधाम में सेवा कर रहे स्वयंसेवकों से भी भेंट की तथा उनके अनुशासन, विनम्रता, आतिथ्य और सेवा-भाव की सराहना की.
उन्होंने कहा, “अक्षरधाम के निर्माण में योगदान देने वाले सभी बीएपीएस स्वयंसेवकों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह स्थान आने वाली अनेक पीढ़ियों को प्रेरित करेगा. दुनिया के किसी भी कोने से आने वाला हर व्यक्ति यहां शांति का अनुभव करेगा.”
यह यात्रा वाइब्रेंट Gujarat पहल का हिस्सा थी और करीब तीन दशकों में Gujarat के किसी Chief Minister की यह पहली अमेरिका यात्रा थी. अक्षरधाम के अनुभव पर Chief Minister पटेल ने कहा कि उनकी यात्रा का केंद्र ‘वाइब्रेंट Gujarat’ है, लेकिन अक्षरधाम में India की संस्कृति स्वयं ‘वाइब्रेंट’ दिखाई देती है—जहां संस्कृति, कला, अध्यात्म और शाश्वत मूल्यों का अद्भुत संगम है.
अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों और सामुदायिक नेताओं ने Chief Minister पटेल का स्वागत किया. इस यात्रा ने India की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा मंदिरों, शिक्षा, मानवीय राहत, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण जागरूकता, युवा विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा में बीएपीएस के वैश्विक योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, न्यू जर्सी में शानदार बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम में जाना एक प्रेरणादायक और आध्यात्मिक रूप से सुखद अनुभव था. वहां के सम्मानित संतों द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं. अक्षरधाम वैश्विक मंच पर भारतीय कला, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों की भव्यता को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है.
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि यह देखकर गर्व होता है कि विदेशों में रहने वाले हमारे जीवंत भारतीय समुदाय के लोग India की आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों को जीवित रखे हुए हैं. सभी की शांति, भलाई और प्रगति के लिए प्रार्थना की.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content