
गांधीनगर, 25 अगस्त . Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में वाइब्रेंट Gujarat समिट-2027 के संदर्भ में यूएस-कनाडा के दौरे पर गए Gujarat प्रतिनिधिमंडल की टोरंटो यात्रा के दूसरे दिन Tuesday को दो राउंड टेबल बैठकों का आयोजन किया गया.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने इन राउंड टेबल बैठकों की श्रृंखला में टाई द इंडस एंटरप्रेन्योर्स के लगभग 30 प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की.
उन्होंने स्टार्टअप्स फाउंडर्स, उद्यमियों और टाई के सदस्यों के साथ बातचीत में Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में ग्लोबली कॉम्पीटिटिव इनोवेशन, इकोनॉमी बनाने के भविष्य उन्मुख विजन के बारे में चर्चा-विमर्श किया.
इस दौरान Chief Minister ने Gujarat देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाने के संदर्भ में विशेष रूप से टेक्नोलॉजी, पब्लिक पॉलिसीज, फाइनेंशियल सर्विसेज और फिनटेक के क्षेत्रों में कनाडाई उद्यमों और Gujarat के इन क्षेत्रों के उद्यमों के बीच सहयोग और भागीदारी को अधिक मजबूत करने के संबंध में चर्चाएं कीं.
इतना ही नहीं, राज्य की मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम, इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसीज और वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुविधाओं की भी जानकारी टाई मेंबर्स को दी.
टाई टोरंटो की स्थापना वर्ष 2000 में हुई है और कनाडा Government तथा उद्योग जगत को विश्वभर के सफल कनाडाई उद्यमियों के साथ जोड़ने का सेतु रूपी कार्य करने का उद्देश्य टाई करता है.
सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, हेल्थकेयर, बायोटेक, मीडिया, टेलीकॉम, आईटी सर्विसेज और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स जैसे बहुविध क्षेत्रों के लोग टाई के मेंबर्स हैं.
उद्यमी, निवेशक, विशेषज्ञ और उद्योग अग्रणी परस्पर जुड़कर नॉलेज एंड एक्सपीरियंस शेयरिंग के साथ कॉन्टेक्ट्स और बिजनेस डेवलपमेंट के लिए टाई के माध्यम से कार्यरत हैं.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने इन सदस्यों के साथ चर्चा-परामर्श के दौरान आगामी वाइब्रेंट Gujarat समिट-2027 से पहले Gujarat में निवेश, इनोवेशन और स्केलिंग के लिए अवसर तलाशने का आमंत्रण दिया.
इसके अलावा, Chief Minister ने एक अन्य राउंड टेबल के अंतर्गत कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ आयोजित बैठक में सीएचसीसी द्वारा वाइब्रेंट समिट-2027 में सहभागिता के लिए दिखाई गई उत्सुकता की प्रशंसा की.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने अपेक्षा व्यक्त की कि इसके परिणामस्वरूप बी2बी जुड़ाव, निवेश और भागीदारी के जो नए मार्ग खुलेंगे, वे कनाडा-Gujarat के बीच आर्थिक संबंधों को अधिक मजबूत बनाएंगे.
इस राउंड टेबल बैठक में Chief Minister के साथ मुख्य सचिव एमके दास, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव टी. नटराजन, उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा तथा Gujarat प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ सचिव जुड़े.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content