
रेवाड़ी, 6 सितंबर . Chief Minister नायब सैनी की ओर से Sunday को रेवाड़ी में नशे के खिलाफ यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाई गई. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया.
लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, “आप सभी ऊर्जावान युवाओं के बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. आप हजारों युवाओं का उत्साह इस बात का प्रमाण की रेवाड़ी ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई करने का लिया संकल्प ले लिया गया है. 5 किलोमीटर की रन फॉर ऑल हो या 10 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ इनमें भाग लेने वाले युवाओं का हर कदम नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार है.”
उन्होंने कहा कि ‘नशे से जंग रेवाड़ी के संग’ इस मैराथन का स्पष्ट संदेश है. यह दौड़ जन जागरण की एक ऐसी यात्रा होगी जिसकी गूंज पूरे Haryana में सुनाई देगी. हमारी Government ने नशे को Haryana के परिवारों के दर्द और युवाओं के भविष्य से जोड़कर देखा है. नशे के विरुद्ध कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास और चारों स्तरों पर मजबूत व्यवस्था तैयार की गई है.
सीएम की ओर से कहा गया कि नशा तस्करों के विरोध प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई. Haryana स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना भी की गई है. हमारी Government नशामुक्त Haryana के संकल्प के साथ एक्शन प्लान 2029 पर मजबूती से काम कर रही है.
बीते दिन उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा था, “सेवा ही संकल्प, समर्पण ही पहचान और विकसित India ही लक्ष्य. उन्होंने लिखा था कि चंडीगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की. Prime Minister Narendra Modi सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content