
खटीमा, 29 अगस्त . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Saturday सुबह खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
इस दौरान Chief Minister ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें और सुझाव गंभीरता से सुने और मौके पर ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए.
Chief Minister धामी ने कहा कि राज्य Government ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मंत्र के साथ काम कर रही है. आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों पर हुई कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाए. जनसुनवाई के बाद Chief Minister खटीमा से रवाना हो गए.
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मोहनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी, रणदीप पोखरिया, अमित पांडेय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.
–
डीएससी
Skip to content