सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात, मां गंगा की प्रतिकृति और देवभूमि के खास उत्पाद किए भेंट

New Delhi, 20 नवंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने New Delhi में Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भेंट की. इसके साथ ही शहद, घी, हर्षिल का राजमा एवं लाल चावल भी भेंट किए.

इसके साथ ही सीएम धामी ने राज्य के विकास के लिए उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन पर आभार जताया.

सीएम पुष्कर धामी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”शक्तिशाली, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर India के शिल्पकार, देश के दुश्मनों की हर साजिश को अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से नाकाम कर युवाशक्ति, मातृशक्ति व वरिष्ठजनों के सपनों को साकार करने वाले, विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करने वाले Prime Minister Narendra Modi से New Delhi में भेंट कर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया.”

उन्होंने आगे लिखा, ”इस अवसर पर उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, परंपरा एवं स्थानीय उत्पादों की अनूठी पहचान मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (ऊनी वस्त्र), उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा एवं लाल चावल तथा हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति सादर भेंट की.”

इससे पहले उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी Lucknow में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों समेत विभिन्न लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में दोनों राज्यों के बीच लंबित मामलों को आपसी सहमति और समन्वय से जल्द निपटाने पर जोर दिया गया. इस दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे.

सीएम धामी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि दोनों राज्यों के आपसी सहयोग एवं समन्वय से अब तक 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के परिसंपत्ति विवादों का समाधान हो चुका है तथा अन्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया भी गतिमान है. आज की बैठक में शेष प्रकरणों का भी यथाशीघ्र समाधान करने पर सहमति बनी. उत्तराखंड के हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर सहयोग एवं सकारात्मक पहल के लिए योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार.”

–

एसके/एबीएम