सीएम उमर के आरोप पर भड़की भाजपा, पीडीपी बोली-सरकार सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को जाने दे

जम्मू, 28 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी पर भाजपा और पीडीपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, Chief Minister ने शेषनाग झील विवाद को लेकर भाजपा और पीडीपी पर हिंदू-मुस्लिम करने और उत्तर प्रदेश चुनाव में Political लाभ लेने का आरोप लगाया था.

इस पर भाजपा विधायक शगुन परिहार ने कहा कि किसी भी धार्मिक संस्थान को लेकर कोई भी इस तरह की मानसिकता नहीं रखता. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश की एकता और अखंडता की बात की है. सभी समुदायों, सभी की एकता और सभी धर्मों के सम्मान की बात की है. नेशनल कॉन्फ्रेंस और Chief Minister उमर अब्दुल्ला को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए.

वहीं, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक आगा मुंतजिर मेहदी ने जम्मू-कश्मीर में फूट डालने की कोशिशों का भी आरोप लगाया. उन्होंने Government से आग्रह किया कि वह जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए सभी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल को शेषनाग ले जाए.

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग जानना चाहते हैं कि वहां हैवी मशीनरीज का क्या काम है और उन्हें क्यों वहां लाया गया है. लोगों के मन में कई सवाल हैं और Government को उनका जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर Government का कहना है कि वहां ऐसा कोई काम नहीं हो रहा है, जिससे वहां का नाजुक इको सिस्टम संकट में आए, तो Government को एक ऑल पार्टी डेलीगेशन को वहां जाने की सुविधा देनी चाहिए. वह डेलीगेशन शेषनाग में जाकर तथ्यों को देखेगा और जम्मू-कश्मीर के लोगों को सही जानकारी देगा.

उन्होंने कहा कि जो मशीनरीज वहां लगाई गई है, अगर उससे पर्यावरण को कोई खतरा नहीं है, तो Government को इसे साफ तौर पर बताना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सब कुछ सरकारी है और सही है, तो फिर Government उन लोगों को वहां जाने से क्यों रोक रही है, जो वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि Government को चाहिए कि अगर वहां ऐसा कुछ नहीं है, जैसा कि उनका दावा है, तो वह ऑल पार्टी डेलीगेशन को फैसिलिटेट करे, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए. इससे लोगों के मन का शक दूर होगा और सच्चाई सामने आएगी.

–

पीआईएम/पीएम