सीएनजी के दाम बढ़ने पर सपा नेताओं ने भाजपा को घेरा, बोले- महंगाई बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही सरकार

Lucknow, 29 अगस्त . Samajwadi Party के नेताओं ने सीएनजी के दाम बढ़ाए जाने सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है.

से बातचीत करते हुए Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “देश और राज्य की जनता इस Government से परेशान है. किन चीजों के दाम नहीं बढ़ रहे हैं? कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. चीनी की कीमत बढ़ गई है और आसमान छू रही है. हमें कुछ जगहों से जानकारी मिली है कि चीनी 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है. सीएनजी की कीमतें भी बढ़ गई हैं.”

यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “मैं लंबे समय से यह बात कह रहा हूं, और हमारे नेता भी लंबे समय से यही कह रहे हैं कि कानून-व्यवस्था का सिस्टम किस तरह काम कर रहा है. देखिए, यह एक सीधी-सी बात है. Government भरोसे पर चलती है. कोई भी Chief Minister हर शहर और गांव तक नहीं पहुंच सकता, लेकिन उसका भरोसा वहां तक ​​पहुंचता है. Government की विश्वसनीयता पूरी तरह से खत्म हो गया है, जिसका नतीजा है कि लगातार हत्याएं हो रही हैं.”

महिलाओं के लिए रक्षा बंधन पर फ्री बस सेवा को अवधेश प्रसाद ने कहा, “कहीं भी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी. सीएम की ओर से की गई घोषणा बिल्कुल झूठी थी. कहीं भी अमल में नहीं आई.”

Samajwadi Party के नेता फखरुल हसन चांद ने सीएनजी के दाम बढ़ाए जाने को लेकर कहा, “भाजपा की Government में महंगाई बढ़ गई है. Government ने केवल महंगाई बढ़ाने का काम किया है, पेट्रोल 167 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है. चीनी, आलू और दाल-चावल के दाम बढ़े हैं. भाजपा Government ने महंगाई बढ़ाकर लोगों को परेशान करने का काम किया है.”

एसआईआर को लेकर फखरुल हसन चांद ने कहा, “एसआईआर की प्रक्रिया करके जिस तरह से दिल्ली, बिहार, Maharashtra, Haryana और पश्चिम बंगाल में वोट काटे गए, वो सबके सामने है. सपा का मानना है कि भाजपा ने जानबूझकर चुनाव आयोग से मिलकर जिस तरह से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए, वह सबके सामने है. अगर चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध हो जाएगी तो लोकतंत्र कैसे सुरक्षित रहेगा?”

एसडी/एएस