
Mumbai , 20 अक्टूबर . दशहरे के मौके पर फिल्मी सितारों ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया. हेमा मालिनी, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित और ईशा कोप्पिकर समेत कई सितारों ने social media पर दशहरे की बधाई दी. किसी ने भगवान राम की रावण पर जीत को याद किया, तो किसी ने लोगों से अपने अंदर छिपे अहंकार और गुस्से को खत्म करने की अपील की. वहीं, Actress समीर रेड्डी ने अपने घर में दशहरे के जश्न की झलक दिखाई.
Actress और सांसद हेमा मालिनी ने दशहरे के मौके पर अपने संदेश में लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्व समझाया. उन्होंने लिखा, ”सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाएं, जैसे हमने भगवान राम की रावण पर जीत या मां दुर्गा की दुष्ट महिषासुर पर जीत का जश्न मनाया. आइए, अपने अहंकार और सभी नकारात्मक विचारों को अपने जीवन से विदा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने पर ध्यान दें.”
वहीं, Actor अनिल कपूर ने भी अपने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं.”
Actress समीरा रेड्डी ने अपने घर में दशहरे के जश्न की प्यारी झलक दिखाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे हंस और बेटी न्यारा की एक तस्वीर साझा की. तस्वीर में हंस जमीन पर बैठकर रंगोली बनाते दिखाई दिए जबकि न्यारा उनकी मदद करती दिखी. दोनों ने रंग-बिरंगे रंगों से जमीन पर ‘हैप्पी दशहरा’ लिखा. इस तस्वीर के साथ समीरा ने लिखा, ”आप सभी को दशहरे की शुभकामनाएं.”
Actress ईशा कोप्पिकर ने भी दशहरे पर लोगों को एक खास संदेश दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”रावण के दस सिर तो दिख जाते हैं, पर अपने अंदर छुपे सिर पहचान पाना ही असली चुनौती है. इस बार सिर्फ रावण का नहीं बल्कि अपने ईगो, गुस्से और अहंकार का भी अंत करें.”
Actress करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर दशहरे की बधाई दी. उन्होंने लिखा, ”एक याद दिलाने वाली बात कि अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करेगी. दशहरे की शुभकामनाएं.” वहीं, Actress माधुरी दीक्षित ने भी अपने फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं.
साउथ फिल्मों के स्टार चिरंजीवी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ”अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक- विजयादशमी. उस दिव्य मां के आशीर्वाद से हर घर खुशियों और आनंद से भर जाए और आपके हर अच्छे काम में सफलता मिले- मैं दिल से यही कामना करता हूं. आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को दशहरे की शुभकामनाएं.”
गौरतलब है कि दशहरा जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, देशभर में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है. यह दिन भगवान राम की रावण पर जीत और मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय का प्रतीक है.
–
पीके/पीएम
Skip to content