‘सिराज मुसलमान, इसी कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल नहीं किए गए’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दावा

New Delhi, 20 नवंबर . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने India और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से मोहम्मद सिराज को बाहर रखे जाने पर दावा किया है कि वह मुसलमान हैं, इसलिए टीम में शामिल नहीं किए गए.

New Delhi में से बातचीत में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि क्रिकेटर का नाम मोहम्मद सिराज है, क्या यही कारण काफी नहीं है? अगर वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फिर भी उनका चयन नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे और क्या कारण हो सकता है? बस यही एक कारण हो सकता है. इसके अलावा, कोई और वजह नहीं हो सकती.

इसी बीच, Samajwadi Party (सपा) के नेता आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद, उनके द्वारा एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की दाढ़ी को लेकर दिए गए बयान से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

ओवैसी के समर्थन में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद आए हैं और उन्होंने कहा कि आजम खान का बयान उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं आजम खान की दाढ़ी वाले बयान को उचित नहीं मानता. दाढ़ी सम्मान की बात होती है, आप इसे रखें या न रखें, या मैं इसे रखूं या न रखूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हमें किसी की दाढ़ी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. यह बिल्कुल ठीक नहीं है.

केरल के सीएम वीडी सतीशन द्वारा एसआईआर को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हम कब एसआईआर की आलोचना कर रहे हैं? हम तो बस इतना कह रहे हैं कि एसआईआर करवाइए, लेकिन इसके नाम पर कोई खेल मत खेलिए. आप पश्चिम बंगाल में एसआईआर करवाते हैं क्योंकि वहां आपको बांग्लादेशी दिखते हैं, लेकिन असम में आप ऐसा नहीं करवाते, जबकि वहां की सीमा पड़ोसी बांग्लादेश से सबसे ज्यादा सटी हुई है. आप असम में एसआईआर क्यों नहीं करवाएंगे? इसका मतलब है कि आप भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं.

एससीओ समिट में Pakistan के मंत्री के शामिल होने पर कांग्रेस सांसद ने केंद्र की एनडीए Government की आलोचना की. उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को आने की अनुमति क्यों दी गई? हमारी Government ने देश को कहां खड़ा कर दिया है? Pakistan धूर्त मुल्क है, लेकिन हमारी Government कमजोर है, जिसका खामियाजा देश भुगत रहा है.

Union Minister किरेन रिजिजू के Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि कभी दिल्ली की गलियों को छोड़कर अरुणाचल प्रदेश भी जाना चाहिए, जहां चीन रोज अंदर घुस रहा है.

–

डीकेएम/एबीएम