सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी, 3 अक्टूबर . ऑस्ट्रेलिया में Saturday सुबह सिडनी के उत्तर में एक तेज रफ्तार कार लोगों की भीड़ में घुस गई. हादसे में नौ लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर बड़े पैमाने पर इमरजेंसी सेवाओं को तैनात किया गया.

Police ने बताया कि Saturday स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे सिडनी से लगभग 110 किलोमीटर उत्तर में स्थित न्यूकैसल शहर में एक वाहन के भीड़ में मौजूद लोगों को टक्कर मारने की सूचना मिली. घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना के बाद Police और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं.

सिडनी के अखबार ‘द डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और पांच को मामूली चोट आई हैं.

अखबार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों में एक नवजात बच्ची शामिल है जिसे दिल का दौरा पड़ा और एक व्यक्ति जिसके पैरों में कई फ्रैक्चर हुए हैं.

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के अनुसार, Police ने कार के ड्राइवर को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया.

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) के मुताबिक, लोग स्थानीय रग्बी टीम न्यूकैसल नाइट्स को विदाई देने के लिए जमा हुए थे. टीम Sunday रात होने वाले नेशनल रग्बी लीग ग्रैंड फाइनल में खेलने के लिए सिडनी जा रही थी.

न्यूकैसल के मेयर गैविन मॉरिस ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन टेलीविजन को बताया कि ड्राइवर टीम का समर्थक था और गाड़ी पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और वह भीड़ में घुस गई. मेरा मानना ​​है कि लगभग नौ लोग घायल हुए, जिनमें दुखद रूप से बच्चे भी शामिल हैं.

न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा क‍ि मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों और दोस्तों के साथ हैं, जो इस हादसे का शिकार हुए हैं या इसमें घायल हुए हैं.

उन्होंने कहा क‍ि हमने देखा है कि इस ग्रैंड फाइनल ने न्यूकैसल को किस तरह एकजुट किया है. मुझे उम्मीद है कि इस घटना से निपटने के दौरान पूरा समुदाय एकजुट रहेगा. न्यूकैसल नाइट्स ने भी social media पर बताया कि एक बड़ी घटना की वजह से टीम की बस का तय रास्ता बदल दिया गया था.

–

एवाई/एबीएम