
New Delhi, अक्टूबर . मेघालय पर्यटन और मेघालयन एज, ‘सीटी मूवमेंट’ के सहयोग से अक्टूबर 2026 से फरवरी 2027 तक दो विशिष्ट पहलों—’सीटी इन योर सिटी’ और ‘फायर एंड फीस्ट फेस्टिवल’—के माध्यम से राज्य की पाक कला विरासत को India भर में फैला रहे हैं. इन दोनों पहलों के तहत India भर में 14 खाद्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य नए पर्यटकों को मेघालय की स्वदेशी सामग्रियों, पाक परंपराओं और खाद्य समुदायों से परिचित कराना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर पैदा करना और राज्य को एक विशिष्ट पाक गंतव्य के रूप में स्थापित करना है.
कार्यक्रम का शुभारंभ 22 अक्टूबर 2026 को Bengaluru में ‘सीटी इन योर सिटी’ द्वारा आयोजित ‘ट्राइबल एक्सप्रेशंस’ के साथ होगा. खासी, गारो और जयंतिया जनजातियों की स्वदेशी खाद्य संस्कृतियों का जश्न मनाते हुए यह शाम मेहमानों को पारंपरिक सामग्रियों, क्षेत्रीय खाना पकाने की तकनीकों और भोजन से जुड़ी कहानियों के माध्यम से मेघालय की पाक विरासत से परिचित कराएगी. Bengaluru में सफल शुरुआत के बाद, ‘सीटी इन योर सिटी’ दिल्ली एनसीआर, Mumbai और कोलकाता का दौरा करेगा. इस तरह से देश भर में इसके और भी संस्करण आयोजित किए जाएंगे.
फायर एंड फीस्ट फेस्टिवल एक अलग दृष्टिकोण अपनाता है, जो बारबेक्यू, लाइव-फायर कुकिंग, संगीत और सामुदायिक गतिविधियों पर केंद्रित एक बड़े फूड फेस्टिवल के माध्यम से व्यापक जनसमुदाय तक इस अनुभव को पहुंचाता है. प्रारूप में भिन्न होने के बावजूद दोनों पहलों का एक साझा लक्ष्य है: मेघालय की खाद्य संस्कृति को पूर्वोत्तर से आगे ले जाना और पूरे India में लोगों के साथ स्थाई संबंध स्थापित करना. फायर एंड फीस्ट फेस्टिवल हैदराबाद, Bengaluru, गोवा, Mumbai और गुरुग्राम में सार्वजनिक फूड फेस्टिवल आयोजित करके इस पहल को आगे बढ़ाएगा.
पर्यटन विभाग के आयुक्त और सचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि मेघालय की पाक कला विरासत को पूरे India के शहरों तक ले जाकर हम सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अपनी स्वदेशी सामग्रियों, पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय प्रतिभा को अधिक पहचान दिलाने के लिए एक मंच तैयार कर रहे हैं. हम इसे राज्य की दृश्यता को मजबूत करने के अवसर के रूप में देखते हैं. इसके साथ ही यह सुनिश्चित करते हैं कि यहां के समुदाय इस कहानी के केंद्र में बने रहें.
India के चयनित शहरों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मेघालय के प्रतिभाशाली शेफ और पाक कला विशेषज्ञों का एक समूह शामिल होगा, जो ‘सीटी इन योर सिटी’ और ‘फायर एंड फीस्ट फेस्टिवल’ में भाग लेंगे. मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 की प्रथम उपविजेता और मेघालय की सांस्कृतिक एवं पाक कला राजदूत, शेफ नम्बी जेसिका मारक, अन्य प्रसिद्ध स्थानीय शेफ जैसे शेफ अहमदकी लालू, बेनी पाइआ डोनडोर वांखर, एडोनिजा लिंगदोह, रूबेन जमाल सूटिंग और फूफू पामेई के साथ मिलकर मेघालय के पाक कला के अनुभव को जीवंत करेंगी.
‘फायर एंड फीस्ट फेस्टिवल’ में पिटमास्टर और बारबेक्यू विशेषज्ञ क्रिस्टोफर फर्नांडेस और वास्को अल्वारेस और रेस्तरां मालिक एवं आतिथ्य उद्यमी रिजवान अमलानी शामिल होंगे. प्रसिद्ध रेस्तरां रिनसन और शाद स्काई, साथ ही मायलीम क्षेत्र के पारंपरिक रसोइये भी मेघालय की विशिष्ट सामग्रियों, क्षेत्रीय स्वादों और पाक परंपराओं का जश्न मनाने वाले विशेष प्रदर्शनों का हिस्सा होंगे.
द बिग फोर्कर्स के सिड मेवारा ने कहा कि हमारा उद्देश्य मेघालय को दूर से निहारने वाले पर्यटन स्थल से आगे ले जाकर लोगों को यहां के खान-पान, यहां के लोगों और इन दोनों से जुड़ी कहानियों से परिचित कराना है. ‘सीटी इन योर सिटी’ खोज के लिए एक अंतरंग माहौल तैयार करता है, जबकि ‘फायर एंड फीस्ट फेस्टिवल’ इस अनुभव को व्यापक जनमानस तक पहुंचाता है. ये दोनों मिलकर राज्य की पाक परंपराओं को पूरे India में एक मंच प्रदान करते हैं.
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि किसी स्थान को समझने का सबसे व्यक्तिगत तरीका भोजन है. मेघालय में, पाक परंपराएं भूमि, समुदायों और पीढ़ियों से चली आ रही ज्ञान से गहराई से जुड़ी हुई हैं. ‘सीटी इन योर सिटी’ और ‘फायर एंड फीस्ट फेस्टिवल’ के माध्यम से, हम इन परंपराओं को पूरे India के दर्शकों तक पहुंचाने और इन्हें जीवित रखने वाले लोगों को अधिक पहचान दिलाने की उम्मीद करते हैं. मुझे आशा है कि ये अनुभव लोगों को अपने परिचित दायरे से बाहर देखने और मेघालय को उसके भोजन, यहां के लोगों और उनकी कहानियों के माध्यम से जानने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.
–
एमएस/डीकेपी
Skip to content