सिगरेट मांगने पर हुए झगड़े में दोस्त की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

सरायकेला, 13 नवंबर . Jharkhand के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले को Police ने सुलझा लिया है. Police जांच में सामने आया कि सिगरेट मांगने को लेकर उपजे विवाद में एक दोस्त ने ही युवक की हत्या की थी.

घटना के चार दिनों के भीतर Police ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी विशाल कुमार सिंह (26 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है. Police ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

अनुमंडल Police पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज ने Friday को आदित्यपुर थाना परिसर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सोनू कुमार और आरोपी विशाल सिंह के बीच पिछले कुछ महीनों से गहरी दोस्ती थी. बीते 9 नवंबर की शाम करीब 7.15 बजे दोनों सतवाहिनी जमालपुर इलाके में एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान नशे की हालत में सोनू ने विशाल से सिगरेट मांग ली. इसी बीच दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी.

अधिकारी ने बताया कि इस मामूला विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया. Police के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आपा खो चुके विशाल ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और सोनू को गोली मार दी. गोली लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गया.

एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के ठीक बाद आरोपी विशाल उसी रात डिमना चौक से बस पकड़कर बिहार के शेरघाटी भाग गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था. टीम ने लगातार तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों के जरिए आरोपी की सुरागरसी की. Friday को जब आरोपी शेरघाटी से वापस लौट रहा था, तभी Police ने सापड़ा पुल के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.

कड़ी पूछताछ के बाद Police ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. Police इस मामले में आरोपियों के अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

–

एसएनसी/