
New Delhi, 17 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi फिलीपींस की राजधानी मनीला में 100 साल से अधिक पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे और इसके पुनर्विकास कार्यों की आधारशिला रखी. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने Prime Minister के इस कदम की सराहना करते हुए इसे सिख गुरुओं की महान परंपरा, सिख विरासत और सिख समुदाय के प्रति उनके गहरे सम्मान, श्रद्धा और स्नेह का प्रतीक बताया.
BJP MP तरुण चुघ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक स्थल के पुनर्विकास की पहल नहीं है, बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत और सिख गुरुओं के संदेश – ‘मानस की जात सब एको पहचान’ – उस गौरवशाली विरासत के संरक्षण का संकल्प है. Prime Minister का सिख समुदाय के प्रति सम्मान केवल India तक सीमित नहीं है. दुनिया के किसी भी कोने में बसे हुए सिख भाई-बहनों के प्रति उनका स्नेह और संवेदना हमेशा दिखाई देती है.
तरुण चुघ ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर से लेकर वीर बाल दिवस तक और विदेशों में गुरुद्वारों एवं सिख विरासत के सम्मान से लेकर पूजनीय श्री गुरु ग्रंथ साहिब को अफगानिस्तान से ससम्मान India लाने तक, Prime Minister के प्रयास सिख समुदाय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सिख गुरुओं की अमर शिक्षाओं के प्रति सम्मान को दर्शाते हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने वैश्विक मंच पर सिख विरासत, सिख इतिहास और सिखों के बलिदान को हमेशा सम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया है. चाहे कनाडा में Prime Minister का गुरुद्वारा खालसा दीवान का दौरा हो, ईरान में गुरुद्वारे में मत्था टेकना हो या बैंकॉक में गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर स्मारक सिक्का जारी करना हो, Prime Minister ने हर अवसर पर सिख गुरुओं की महान शिक्षाओं और विरासत को गौरव प्रदान किया है. India में भी हर गुरु पर्व को पूरी शान और श्रद्धा से मनाकर गुरुओं का आशीर्वाद लेने की परंपरा को Prime Minister ने आगे बढ़ाया है.
तरुण चुघ ने कहा कि अफगानिस्तान के संकट के समय सिख परिवारों की सुरक्षित घर वापसी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को पूरे सम्मान के साथ India लाने की व्यवस्था की गई. कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें सुरक्षित लाया गया.
उन्होंने कहा कि इटली में विश्व युद्धों में भारतीय सिख सैनिकों के योगदान को संरक्षित करने वाले सिख संगठनों से संवाद हो या अमेरिका और न्यूजीलैंड में सिख समुदाय के साथ आत्मीय मुलाकातें हों, Prime Minister मोदी ने हर अवसर पर सिख समुदाय की सेवा, साहस और बलिदान को दुनिया के सामने रखा और उसे सम्मान दिया है.
चुघ ने कहा कि Prime Minister मोदी का मूल मंत्र है – विकास भी और विरासत भी. मनीला के सदी के सबसे पुराने खालसा दीवान गुरुद्वारे का पुनर्विकास उसी सोच का उदाहरण है. अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इस ऐतिहासिक धर्मस्थल की पहचान और आध्यात्मिक महत्व को सुरक्षित करना, भारतीय संस्कृति और सिख समाज को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने का प्रयास है.
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला ने कहा कि Prime Minister मोदी एक बैठक में भाग लेने के लिए गए थे और वहां उन्होंने एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा, जो दरबार खालसा के नाम से प्रसिद्ध है, वहां शिरकत की. उस गुरुद्वारे का पुनर्विकास होना है, जिसमें Prime Minister शामिल हुए. यह दृश्य देखकर ही बहुत अच्छा लगा. यह सद्भावना और समरसता की भावना को दर्शाता है, जिसकी हम बात करते हैं. उसी भावना से वह वहां गए हैं. इसके लिए हम सभी को उनका आभारी होना चाहिए.
–
पीआईएम/
Skip to content