सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: मुख्यमंत्री योगी

Lucknow, 24 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से India की पहचान सुरक्षित है. देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है.

उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़े होने का साहस भी दिया. जब तक India सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखेगा, दुनिया की कोई भी ताकत India का बाल बांका नहीं कर सकेगी. Chief Minister Tuesday को ऐशबाग रोड स्थित डीएवी पीजी कॉलेज मैदान में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने प्रदेश Government और जनता की ओर से सिख समाज को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं. अमृतसर के हेड ग्रंथी ज्ञानी केवल सिंह और सिख समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर तलवार तथा गुरु नानक देव जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया. Chief Minister योगी ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज ने मानवता को जोड़ने और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया. उन्होंने देशभर में यात्राएं कर ‘एक ओंकार’ का संदेश दिया. ईश्वर एक है और सभी मनुष्य उसकी संतान हैं. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति समान सम्मान का अधिकारी है.

Chief Minister ने कहा कि सच्ची आध्यात्मिकता पलायन नहीं सिखाती, बल्कि अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े होने की प्रेरणा देती है. सिख गुरुओं की परंपरा इसी साहस, त्याग और समर्पण का प्रतीक है. Chief Minister ने गुरु नानक देव जी के तीन प्रमुख सिद्धांतों ‘नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे समाज को नई दिशा मिली. ईश्वर का स्मरण, ईमानदारी से परिश्रम और अपनी कमाई में दूसरों को भागीदार बनाना जीवन को सार्थक बनाता है.

गुरुद्वारों में चलने वाली लंगर व्यवस्था इसका जीवंत उदाहरण है. यहां जाति, मत और मजहब का भेद किए बिना सभी लोग एक साथ पंगत में बैठकर भोजन करते हैं. यह समानता और सेवा की भावना भारतीय समाज की बड़ी शक्ति है. Chief Minister योगी ने कहा कि Lucknow के गुरुद्वारों के सहयोग से Chief Minister आवास में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई थी. सात वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के बाद से Chief Minister आवास में वीर बाल दिवस का आयोजन किया जाता है. आज पूरा देश गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के त्याग और बलिदान को नमन कर रहा है. उनका बलिदान युवा पीढ़ी को धर्म, राष्ट्र और मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है.

Chief Minister ने कामना की कि Lucknow के श्रद्धालुओं को ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिले. Chief Minister ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का दिन अत्यंत पवित्र है. सुबह चार बजे से वह प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों की जानकारी ले रहे हैं. मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं. हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और अमरोहा के तिगरी मेले में 15 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. प्रयागराज, फर्रुखाबाद, अयोध्या और काशी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं. Chief Minister ने कहा कि इसी दिन काशी में देव दीपावली मनाई जाती है.

मान्यता है कि भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा पर त्रिपुरासुर का वध कर धरती को आतंक से मुक्त किया था. इसी पावन अवसर पर गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आध्यात्मिक महत्व को और बढ़ाता है. समारोह में राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगत से अरदास का आह्वान किया. उन्होंने मुख्य ग्रंथी से दिवंगत आत्मा को ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान मिलने की प्रार्थना करने का आग्रह किया.

साथ ही Chief Minister के परिवार की कुशलता और देश-प्रदेश की सेवा में उनके निरंतर समर्पण की कामना की. उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने सिख समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है. उनके प्रयासों से सिख समाज में एकजुटता बढ़ी है. उन्होंने Chief Minister के प्रति आभार व्यक्त किया.

–

विकेटी/एएस