सिंधिया का कांग्रेस पर तंज, बोले- भाजपा की तिजोरी बहनों, किसानों और गरीबों के लिए

शिवपुरी, 13 नवंबर . केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस कहती थी कि तिजोरी खाली है लेकिन भाजपा Government की तिजोरी बहनों, किसानों युवाओं और गरीबों के लिए है.

शिवपुरी जिले के पिछोर में Friday को आयोजित Chief Minister लाड़ली बहना योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Union Minister सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस Government के समय अक्सर कहा जाता था कि प्रदेश की तिजोरी खाली है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की Government का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश की तिजोरी बहनों, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए है.

उन्होंने कहा कि भाजपा Government में योजनाओं का पैसा बिचौलियों के बजाय सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government और Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में Madhya Pradesh Government महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

इस अवसर पर सीएम मोहन यादव की उपस्थिति में Chief Minister लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.24 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1,831 करोड़ से अधिक की राशि तथा स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ से अधिक के ऋण का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया.

Union Minister सिंधिया ने कहा कि यह उनके लिए संतोष का विषय है कि प्रदेश की करोड़ों बहनों को आर्थिक संबल मिल रहा है. लाड़ली बहना योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है. जब बहनें आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो परिवार और समाज भी मजबूत होता है.

उन्होंने सभी लाड़ली बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों को उपलब्ध कराया जा रहा ऋण महिलाओं के लिए स्वरोजगार, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता के नए अवसर तैयार करेगा.

Government का उद्देश्य महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें विकास की मुख्यधारा में नेतृत्वकारी भूमिका प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि Government की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिले.

–

एसएनपी/एएसएच