सिंधिया और जापानी राजदूत की मुलाकात, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

New Delhi, 10 नवंबर . केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Tuesday को New Delhi में India में जापान के राजदूत ओनो केइची से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई.

बैठक के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्‍ट कर लिखा, “India में जापान के राजदूत से मिलकर खुशी हुई. हमने भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के विभिन्न तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.”

इससे पहले 22 सितंबर को जापान में India की राजदूत नगमा मलिक और जापान के संसदीय उप विदेश मंत्री काजुहिरो फुजी ने सानो सिटी में आयोजित भारत-जापान अंतरराष्ट्रीय मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान मुलाकात की थी. इस बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई थी.

जापान स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा था कि राजदूत मलिक ने काजुहिरो फुजी को उनके नए पद की बधाई दी. साथ ही, India और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दोनों ने रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए साथ काम करने का संकल्प लिया.

India और जापान के बीच 2014 से ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ है. दोनों देशों की दोस्ती का इतिहास काफी पुराना है, जो सांस्कृतिक, सभ्यतागत और आध्यात्मिक जुड़ाव पर आधारित रहा है.

जुलाई में जापान की Prime Minister सनाए तकाइची India की आधिकारिक यात्रा पर आई थीं. New Delhi में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी Prime Minister Narendra Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई थी. इस बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा, नई तकनीक, रक्षा सहयोग और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की थी.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए, जो दोनों देशों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं.

वार्ता के बाद Prime Minister मोदी और Prime Minister तकाइची की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों और समझौतों का आदान-प्रदान हुआ. इनमें आर्थिक सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण तकनीकों तथा अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) से जुड़े सहयोग शामिल थे.

India और जापान के बीच बढ़ता सहयोग एशिया-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता, आर्थिक विकास और तकनीकी साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

–

एवाई/डीकेपी