साहिबगंज में युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान

साहिबगंज, 18 अक्टूबर . Jharkhand के साहिबगंज जिले में Sunday सुबह एक नवविवाहित दंपति के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. राधानगर थाना क्षेत्र के महेशबथान स्थित काशीनाथ मंडल टोला में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. Police मामले की जांच कर रही है. मृतकों की पहचान विक्रम साहा (26) और उसकी पत्नी मामुनि बसाक के रूप में हुई है. विक्रम फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता था. करीब छह महीने पहले उसने मनिहारी टोला की रहने वाली मामुनि से अंतरजातीय विवाह किया था.

Police के अनुसार, घटना Saturday रात की बताई जा रही है. हालांकि, दंपति के बीच विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. Sunday सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर विक्रम के छोटे भाई प्रशांत साहा को शक हुआ. उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद दरवाजा खोलकर देखने पर उसने विक्रम को फंदे से लटका पाया. कमरे में उसकी भाभी मामुनि का शव भी पड़ा था. यह दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गया.

घटना की सूचना मिलने पर राजमहल के अनुमंडल Police पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी और राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज Police टीम के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल की जांच के साथ मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Police के अनुसार, विक्रम अपने छोटे भाई के साथ राधानगर स्थित घर में रहता था. वह शंकर साहा की पहली पत्नी का बेटा था. उसके पिता अपनी दूसरी पत्नी के साथ धनबाद और पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में रहकर फेरी का काम करते हैं. दंपति की मौत के पीछे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

–

एसएनसी/एसके