
Mumbai , 20 नवंबर . Actress सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म निर्माता राज निदिमोरु के माता-पिता बनने की खबर सामने आई है. Friday को सामंथा ने social media के माध्यम से यह खुशखबरी साझा की. उनके इस ऐलान के बाद शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी हैं.
सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक तस्वीर साझा की, जिसमें नवजात शिशु की नन्ही उंगलियां उनकी उंगली थामे नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा, “हमारा प्यारा बेटा देव निदिमोरु. 19.11.2026. हमारे दिल इससे ज्यादा कभी खुश नहीं हुए. – सामंथा और राज.”
इस पोस्ट के सामने आते ही social media पर बधाइयों का तांता लग गया. सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों ने भी इस जोड़े को माता-पिता बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. Actress तमन्ना भाटिया, हंसिका मोटवानी, संजना गणेशन, अथिया शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा, निमृत कौर और Actor वरुण धवन समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी.
गौरतलब है कि कपल ने बेटे के जन्म से कुछ समय पहले घर पर एक पारंपरिक पूजा रखी थी. इस पूजा में मां और बच्चे के लिए आशीर्वाद, मंत्रों का जाप और पारंपरिक रस्में निभाई गई थीं. कपल ने इस रस्म की कुछ झलकियां अपने social media हैंडल पर शेयर भी की थीं.
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने जून 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि की थी. उन्होंने यह खबर फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ की सफलता के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में साझा की थी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि वह कुछ समय के लिए अभिनय से दूरी बनाएंगी और मातृत्व अवकाश लेंगी.
मीडिया से बातचीत में सामंथा ने कहा था कि ‘मा इंटी बंगाराम’ के बाद उन्हें अपनी मौजूदा स्थिति को देखते हुए थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा और इसके बाद वह एक और फिल्म के साथ अपने फैंस के बीच वापस लौटेंगी.
–
एनएस/एएस
Skip to content